Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आखिर क्यों कम फिल्में करते हैं विक्रांत मैसी? एक्टर ने दी जानकारी

Vikrant Massey, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 16:01 IST

अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी आने वाली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' के प्रमोशन में जुटे हैं। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि किसी भी फिल्म को बनाने में दो अहम हिस्से होते हैं, पहला फिल्म की शूटिंग करना, किरदार निभाना, कैमरे के सामने अपनी भूमिका को अच्छे से निभाना और दूसरा, योजना के मुताबिक सही तरीके से जमीन पर उतारना और उस पर काम करना। 

इन दो तरीकों के बीच संतुलन बनाना जरूरी होता है। आईएएनएस से बात करते हुए अभिनेता विक्रांत मैसी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग तो कुछ ही हफ्तों में पूरी हो जाती है, लेकिन असली मेहनत और समय उस तैयारी में लगता है, जो शूटिंग से पहले की जाती है। 

उनका मानना है कि किसी भी किरदार को निभाने से पहले उसकी तैयारी, उसकी सोच समझना और उसकी भावनाओं को महसूस करना बहुत जरूरी होता है। जब विक्रांत मैसी से पूछा गया कि वह कम फिल्में क्यों करते हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं ज्यादा समय घर पर बिताना पसंद करता हूं, सिर्फ आराम करने के लिए नहीं, बल्कि खुद को एक बेहतर अभिनेता बनाने के लिए। 

मैंने समझ लिया है कि जितनी ज्यादा तैयारी करूंगा, उतना ही अच्छा काम कर पाऊंगा। इसलिए, मैं शूटिंग से ज्यादा समय को तैयारी में लगाना चाहता हूं।"अभिनेता ने बताया कि दर्शकों और अपनी खुद की संतुष्टि के लिए फिल्म की शूटिंग पर जाने से पहले पूरी तरह तैयार होना बहुत जरूरी होता है।

उन्होंने कहा, "शूटिंग तो लगभग 55–60 दिनों में पूरी हो जाती है, लेकिन कई बार पुराने कामों की वजह से मुझे तैयारी के लिए उतना समय नहीं मिल पाता, जितना मैं चाहता हूं। कई बार सिर्फ एक महीने का वक्त मिलता है, लेकिन वह काफी नहीं होता। मैं चाहता हूं कि जब दर्शक स्क्रीन पर देखें, तो उनका समय और पैसा दोनों व्यर्थ न हों। 

इसलिए मैं ज्यादा फिल्में करने के बजाय कम फिल्में करना पसंद करता हूं।" मैसी ने आगे बताया, "जब आप अपनी स्क्रिप्ट और किरदार को समय देते हैं, तो आपका काम अपने आप बेहतर हो जाता है।"विक्रांत मैसी ने अपनी फिल्मों की शैली को लेकर भी बात की। 

उन्होंने कहा, "मैं जिस तरह की फिल्में करता हूं, उनमें 150 दिनों की लंबी शूटिंग नहीं होती। ज्यादा से ज्यादा शूटिंग के लिए मुझे 50-55 दिन मिलते हैं।  ऐसे में तैयारी पक्की रखनी होती है। अपने किरदार को अच्छे से समझना होता है, ताकि कम समय में भी बेहतरीन प्रदर्शन दे सकें।"विक्रांत मैसी की नई फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में एक्ट्रेस शनाया कपूर हैं। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Vikrant Massey , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD