Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

हमेशा जनता को अपने दिल में सबसे पहले रखें : शी चिनफिंग

Xi Jinping, Nanjing, Chinese President Xi Jinping, Chinese, China
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 15:45 IST

1 जुलाई को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की स्थापना की 104वीं वर्षगांठ है। नवंबर 2012 में सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव के रूप में शी चिनफिंग के 'जनता को सर्वोपरि रखने' के दृष्टिकोण ने पूरी पार्टी को दिशा और मार्गदर्शन प्रदान किया है, जिससे लोगों को निरंतर गर्मजोशी और शक्ति मिली है। 

अपने कई महत्वपूर्ण भाषणों में, शी चिनफिंग ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि चीनी कम्युनिस्टों की मूल आकांक्षा और मिशन चीनी लोगों के लिए खुशी और चीनी राष्ट्र के लिए कायाकल्प की तलाश करना है।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी पार्टी सदस्यों को जनता के साथ एक ही नियति और हृदय साझा करना चाहिए और हमेशा जनता को सर्वप्रथम रखना चाहिए।

वर्ष 2021 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनाई गई। उसी वर्ष नवंबर में आयोजित सीपीसी की 19वीं केंद्रीय समिति के छठे पूर्ण अधिवेशन में सीपीसी के 100 वर्षों के संघर्ष के दस ऐतिहासिक अनुभवों का सारांश प्रस्तुत किया गया, जिनमें से एक प्रमुख अनुभव था 'जनता को सर्वोपरि रखना।

'इसके अलावा, सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट में, महासचिव शी चिनफिंग ने 'छह सिद्धांतों' पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें 'जनता को सर्वोपरि रखना' को पहले स्थान पर रखा गया। 18वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर 2012) के बाद से, शी चिनफिंग ने गरीबी से ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया है। 

इसमें गरीबी उन्मूलन पर 50 से अधिक घरेलू निरीक्षण शामिल हैं और उन्होंने देशभर में 14 अति गरीबी से ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया है। इन यात्राओं में उनके पदचिह्न 'मैं खुद को भूल जाऊंगा और लोगों के लिए जीऊंगा' के मिशन से भरे हुए हैं, जो उनकी जन-केंद्रित भावना को दर्शाते हैं।

1 जुलाई 2021 को, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ थी। अपनी स्थापना के समय केवल 50 सदस्यों से लेकर आज 10 करोड़ से अधिक सदस्यों वाली दुनिया की सबसे बड़ी सत्तारूढ़ पार्टी बनने तक, सीपीसी ने अपने एक शताब्दी लंबे संघर्ष के माध्यम से लोगों को एक उत्कृष्ट जवाब दिया है।

100वीं वर्षगांठ समारोह में महासचिव शी चिनफिंग ने सभी पार्टी सदस्यों से आह्वान किया था कि वे 'अपनी मूल आकांक्षाओं और मिशनों को ध्यान में रखें, अपने आदर्शों और विश्वासों को मजबूत करें, पार्टी के उद्देश्य का अभ्यास करें, हमेशा जनता के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखें, हमेशा जनता के लाभ के लिए सोचें और लोगों के साथ मिलकर काम करें, जनता के साथ सुख-दुख साझा करें, बेहतर जीवन के लिए जनता की अभिलाषा की प्राप्ति के लिए अथक प्रयास करते रहें, और पार्टी और जनता के लिए अधिक गौरव हासिल करने का प्रयास करें!'

 

Tags: Xi Jinping , Nanjing , Chinese President Xi Jinping , Chinese , China

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD