Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

हमने कभी नहीं कहा कि हम बिजली मुफत में देंगें, विपक्ष इस मुददे पर झूठ बोल रहा है- अनिल विज

दस साल के बाद बिजली की दरों में मामूली बढौतरी की गई, जबकि इन दस सालों में बिजली बनाने के लिए हर चीज में महंगाई भी बढी- अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 13:55 IST

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने आज बिजली के मुददे पर कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि हम बिजली मुफत में देंगें जबकि विपक्ष इस मुददे पर झूठ बोल रहा है। उन्होंने कहा कि दस साल के बाद बिजली की दरों में मामूली बढौतरी की गई है जबकि इन दस सालों में महंगाई भी बढी है और बिजली बनाने के लिए हर चीज के दामों में बढौतरी हुई। 

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो कहा है वह करके दिखाया है अर्थात मोदी है तो मुमकिन है। ऐसे ही, श्री विज ने बंगाल में हिन्दूत्व खतरे में है, के संबंध में कहा कि ‘‘कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी। सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़माँ हमारा’’।

श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के द्वारा विपक्ष के बिजली की दरों में की गई बढौतरी के बारे में प्रदर्शन करने के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। 

2 किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बिल में साल 2014- 2015 की तुलना में 49 से 75 प्रतिशत तक की कमी आई- विज

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 2 किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बिल में साल 2014- 2015 की तुलना में 49 से 75 प्रतिशत तक की कमी आई है जबकि श्रेणी- 2 के अधिकांश उपभोक्ताओं के बिलों में कमी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि श्रेणी - 1 और श्रेणी - 2 में लगभग 94 प्रतिशत बिजली के उपभोक्ता आते है, जिनके अधिकांश मासिक बिलों में कमी दर्ज की गई है। 

उन्होंने बताया कि हरियाणा में घरेलू श्रेणी के लिए निश्चित शुल्क (फिक्स्ड चार्जेस) 0 रुपये से 75 रुपये/किलोवाट तक और उच्चतम ऊर्जा स्लैब 7.50 रुपये/यूनिट पर बनाए रखा गया है। जबकि, इसके विपरीत, पड़ोसी राज्यों में निश्चित शुल्क 110 रुपये/किलोवाट तक और ऊर्जा शुल्क 8 रुपये/यूनिट तक है।  

सभी श्रेणियों के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम मासिक शुल्क (एमएमसी) समाप्त कर दिया- विज

श्री विज ने बताया कि संशोधित बिजली टैरिफ संरचना के अनुसार, हमने सभी श्रेणियों के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम मासिक शुल्क (एमएमसी) समाप्त कर दिया है क्योंकि हरियाणा की डिस्कॉम्स (बिजली कंपनियां) प्रदेशवासियों को निरंतर, निर्बाध, सस्ती और उपभोक्ता-केंद्रित बिजली सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में अपने पड़ोसियों राज्यों की तुलना में एलटी और एचटी दोनों उपभोक्ताओं की श्रेणियों में काफी कम बिजली टैरिफ चार्ज करता है। 

इसके अलावा, पिछले एक दशक में, वित्तीय वर्ष 2014-15 से वित्तीय वर्ष 2024-25 तक, एटी एंड सी (समग्र तकनीकी और वाणिज्यिक) लॉसेस 29 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत के स्तर पर लाया गया है।

कृषि उपभोक्ताओं को पहले की तरह पुरानी दरों पर ही बिजली मुहैया करवाई जा रही है- विज

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कृषि उपभोक्ताओं को पहले की तरह केवल 10 पैसे/यूनिट (मीटर्ड) और 15 रुपये/बीएचपी/माह (फ्लैट रेट) का भुगतान करने के तहत बिजली मुहैया करवाई जा रही है। इसी प्रकार, मीटर वाले कनेक्शन के लिए एमएमसी को घटाकर 180 रुपये (15 बीएचपी तक) और 144 रुपये (15 बीएचपी से ऊपर) कर दिया गया है। 

इसके अतिरिक्त, श्रेणी-2 के उपभोक्ताओं (5 किलोवाट तक के कनेक्टेड लोड वाले) के लिए, वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में बिलों में 3 प्रतिशत से 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2014-15 की तुलना में, इस श्रेणी के अधिकांश उपभोक्ताओं के बिलों में कमी दर्ज की गयी है, जिसमें केवल कुछ स्लैब में 1 प्रतिशत से कम की वृद्धि देखी गई है। 

विपक्ष बिजली के मुददे पर भाडे लोगों को लाकर प्रदर्शन करें, हमें कोई ऐतराज नहीं - विज

उन्होंने बताया कि कुल घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 94 प्रतिशत श्रेणी-1 और श्रेणी-2 में आते हैं। उन्होंने बताया कि श्रेणी-3 के उपभोक्ताओं के लिए, वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में वृद्धि 5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक है। इस श्रेणी में कम खपत स्तरों के लिए, प्रतिशत वृद्धि अधिक लग सकती है। 

हालांकि, इस श्रेणी में केवल 6 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ता ही आते है। श्री विज ने कहा कि विपक्षी पार्टियों का काम बोलना है, और वे बोले, उनका स्वागत है। प्रदर्शन करना विपक्ष का काम है, जबकि हमने विधानसभा में देखा है कि विपक्ष आपस में इकटठे होकर बात नहीं करता हैं और भाडे लोगों को लाकर प्रदर्शन करें, हमें कोई ऐतराज नहीं है। 

मोदी जी के नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की धज्जियां उडा दी- विज

आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के वायदे झूठे हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो कहा है वह करके दिखाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाई, तीन तलाक खत्म किए, राम मंदिर का रास्ता प्रशस्त किया, गरीबों को घर देने का वायदा निभाया, 80 करोड लोगों को मुफत अनाज देने का कार्य किया जा रहा हैं। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो कहा है वह करके दिखाया है। हाल ही में मोदी जी ने जो जलवा दिखाया है वह सारे संसार ने देखा है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हए कहा कि विपक्ष की आंखों पर पटटी बंधी हुई है जो इतने कम समय में मोदी जी के नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की धज्जियां उडा दी है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। 

बंगाल में जातिवादी, धर्मवादी राजनीति की जा रही हैं, उसके लिए हमारा संविधान इजाजत नहीं देता- विज

बंगाल में हिन्दूत्व खतरे में हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि संविधान में शपथ लेकर सरकार बनाने वाले लोग आम लोगों के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं करते है, जिस प्रकार से बंगाल में जातिवादी, धर्मवादी राजनीति की जा रही हैं, उसके लिए हमारा संविधान इजाजत नहीं देता है। 

‘‘कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी। सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़माँ हमारा’’- विज

उन्होंने कहा कि जहां तक हिन्दूओं को खत्म करने की बात है तो बहुत आए हिन्दूओं को खत्म करने के लिए। लेकिन ‘‘कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी। सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़माँ हमारा’’।।      

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD