Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बॉलीवुड की एक्शन क्वीन्स: फीमेल एक्टर्स जो एक्शन रोल्स में छा जाने वाली है

Deepika Padukone, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Bhumi Pednekar, Taapsee Pannu, Saiyami Kher, Vaani Kapoor, Kiara Advani, Alia Bhatt, Sharvari Wagh, Priyanka Chopra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 12:30 IST

भारतीय सिनेमा में एक्शन जॉनर पर लंबे समय से मेल हीरोज़ का दबदबा रहा है, लेकिन अब यह स्थिति तेज़ी से बदल रही है। एक नई लहर में कई महिला एक्टर्स हड्डियां तोड़ने, मिथक तोड़ने और स्क्रीन पर भरपूर एक्शन लाने को तैयार हैं। वेब सीरीज़ से लेकर थिएटर तक, ये महिलाएं एक्शन से भरी कहानियों में लीड ले रही हैं और गेम चेंजर साबित हो रही हैं।

दीपिका पादुकोण – AA22xA6 में

फ्यूचरिस्टिक एक्शन फिल्म AA22xA6 में दीपिका एक नए अंदाज़ में नज़र आएंगी। पठान और फाइटर में अपनी एक्शन स्किल्स दिखाने के बाद अब वह और भी एडवेंचरस और नए तरह के रोल में दिखेंगी, जो उन्हें एक सच्ची एक्शन स्टार साबित करेगा।

भूमि पेडनेकर – दलदल में

सोशल ड्रामा में अपने दमदार रोल्स के लिए पहचानी जाने वाली भूमि पेडनेकर अमेज़न सीरीज़ दलदल में क्राइम और संघर्ष की दुनिया में कदम रख रही हैं। इस सीरीज़ में वह एक ऐसे किरदार में होंगी जो डार्क और मिस्ट्री से भरी दुनिया में अपने रास्ते बना रही है, जिसमें हाई-स्टेक एक्शन और उनका इमोशनल इंटेंसिटी देखने को मिलेगा।

तापसी पन्नू – गांधारी में

तापसी ने कई फिजिकल रोल्स किए हैं, लेकिन गांधारी में वह अपनी सीमाओं को और आगे बढ़ाएंगी। महाभारत की गांधारी से प्रेरित यह किरदार बदला और हिम्मत की कहानी बताएगा। एक हाई-कॉन्सेप्ट एक्शन थ्रिलर को इमोशन के साथ पेश करना तापसी बखूबी कर सकती हैं।

सायामी खेर – स्पेशल ऑप्स 2 में

असल जिंदगी में ट्रायथलीट सायामी खेर, स्पेशल ऑप्स 2 में अपनी एथलेटिक फिटनेस और ग्रिट लेकर आ रही हैं। MMA और कॉम्बैट ट्रेनिंग के साथ, सायामी का किरदार इस सीरीज़ में फीमेल फोर्स को दमदार तरीके से पेश करेगा।

वाणी कपूर – मंडला मर्डर्स में

मंडला मर्डर्स में वाणी कपूर सीरियल क्राइम्स और इंटेलिजेंस इन्वेस्टिगेशन की दुनिया में कदम रखेंगी। यह किरदार ग्लैमर से हटकर डार्क थ्रिल और इंटेंस एक्शन में नज़र आएगा, जो उनके करियर में एक नया मोड़ ला सकता है।

कियारा आडवाणी – वॉर 2 में

YRF स्पाई यूनिवर्स में शामिल होकर कियारा आडवाणी वॉर 2 में सिर्फ एक लव इंटरेस्ट तक सीमित नहीं रहेंगी। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ बड़े एक्शन सीन्स में उनका किरदार अपने दम पर खड़ा नज़र आएगा।

आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ – अल्फा में

YRF की फीमेल-लीड स्पाई फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ नज़र आएंगी। यह आलिया की पहली हार्डकोर एक्शन फिल्म होगी, वहीं शर्वरी एक नए ज़माने की एक्शन हीरोइन के तौर पर उभरेंगी।

प्रियंका चोपड़ा जोनस – हेड्स ऑफ स्टेट में

प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से बॉर्डर्स मिटा रही हैं। हेड्स ऑफ स्टेट में वह जॉन सीना और इद्रिस एल्बा के साथ नज़र आएंगी। क्वांटिको और सिटाडेल जैसी सीरीज़ के बाद प्रियंका अब ग्लोबल एक्शन की पहचान बन चुकी हैं।

 

Tags: Deepika Padukone , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Bhumi Pednekar , Taapsee Pannu , Saiyami Kher , Vaani Kapoor , Kiara Advani , Alia Bhatt , Sharvari Wagh , Priyanka Chopra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD