Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

गाजा में इजरायली हमले, 21 फिलिस्तीनियों की मौत

Military, Army, Israeli Army, Israeli Airstrikes, Gaza
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजा , 29 Jun 2025

Last updated on: Jun 30, 2025, 16:16 IST

रविवार को इजरायली हवाई हमलों और गोलीबारी में गाजा पट्टी में कम से कम 21 फिलिस्तीनी मारे गए। इजरायली सेना ने गाजा सिटी और उत्तरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान तेज करने के बीच इन इलाकों को खाली करने का आदेश दिया। 

गाजा में नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता महमूद बसल के अनुसार, इजरायली लड़ाकू विमानों ने एन्क्लेव के विभिन्न क्षेत्रों में विस्थापित लोगों के घरों और टेंटों पर हमला किया, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 17 लोग मारे गए। जानकारी के अनुसार, दर्जनों अन्य घायल हुए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

बसल ने बताया कि दक्षिणी गाजा के राफा के उत्तर में शाकौश क्षेत्र में अमेरिकी समर्थित सहायता वितरण केंद्र के पास भोजन की तलाश करते समय चार अन्य फिलिस्तीनी मारे गए। इजरायली सेना की ओर से इन घटनाओं पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रमुख मुनिर अल-बुर्श ने रविवार को बताया कि इजरायली सेना ने पिछले 24 घंटों में अपने हमले तेज कर दिए हैं। ये हमले आवासीय इलाकों और शरण स्थलों को निशाना बना रहे हैं। हम हर दिन लोगों के मरने और स्वास्थ्य संकट के बिगड़ने की खबरें देख रहे हैं। 

तोपों की गोलाबारी से भीड़ तितर-बितर हो रही है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आपातकालीन चिकित्सा आपूर्ति के प्रवेश को प्रतिबंधित करने वाली निरंतर नाकेबंदी के कारण मानवीय और चिकित्सा स्थिति भयावह स्तर पर पहुंच गई है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इजरायली तोपखाने ने गाजा शहर के पूर्वी और दक्षिणी बाहरी इलाकों, उत्तर में जबालिया और दक्षिण में खान यूनिस पर गोले दागे। 

इस दौरान फलस्तीनी सशस्त्र समूहों के साथ जमकर लड़ाई हुई। रविवार को, इजरायली सेना ने जबालिया और गाजा सिटी के अल-जैतून, अल-तुफाह, अल-दराज, और अल-सबरा इलाकों के निवासियों को तुरंत दक्षिणी गाजा के अल-मावासी क्षेत्र में जाने का आदेश दिया। यह हाल के महीनों में जारी किए गए सबसे बड़े निकासी आदेशों में से एक है।

 

Tags: Military , Army , Israeli Army , Israeli Airstrikes , Gaza

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD