Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शोषित, पीड़ित, वंचित तथा पिछड़ा वर्ग का उत्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: कृष्ण कुमार बेदी

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरवाना (जीदं) , 28 Jun 2025

Last updated on: Jun 30, 2025, 11:53 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि संत महापुरूष किसी विशेष जाति या वर्ग तक सीमित नहीं होते बल्कि सर्व समाज के आदर्श होते हैं। भारत भूमि आधिकाल से ही साधु, संत, सन्यासी, तपस्वियों एवं महापुरूषों की जननी रही है और समय- समय पर अनेक संतों, गुरुओं ने भारत के साथ- साथ पूरी दूनिया को समरस्ता, समानता तथा सौहार्द का संदेश दिया है। महापुरूषों द्वारा दिए गए उपदेश वर्तमान समय में भी बराबर प्रासंगिक हैं और संतों की वाणी से सर्व समाज के कल्याण का रास्ता प्रशस्त होता है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को नरवाना (जीदं) में एलआईसी रोड स्थित वाल्मीकि भवन में संत कबीर जी की 628वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रकट उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने अपने सम्बोन्धन में कहा कि संत कबीर जी का नाम संत महापुरूषों की अग्रणी पंक्ति में आता है। संत कबीर जी किताबी ज्ञान से परे थे, लेकिन दिव्य एवं आलौकिक शिक्षा के भंडार थे। 

संत शिरोमणि कबीर जी ने जीवन प्रयंन्त समाज को जाति- पाति, छुआछात से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का पाठ पढ़ाया। जात का पूछो संत की पूछो उसका ज्ञान, कबीर खड़ा बाजार में, मांगे सबकी खैर, ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर- संत कबीर जी के इन दोहों से आज भी मानव समाज को एकजुटता तथा समरस्ता से जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। 

सामाजिक कुरीतियों से आगे बढ़कर शिक्षा प्रसार के साथ मनुष्य व्यक्तिगत तथा सामाजिक तौर पर मानव जाति के लिए कल्याणकारी बन सकता है और उसे संत कबीर जी की इसी मान्यता को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। संत कबीर जी के सिंद्धातों तथा आदर्शों को अपनाना ही साधु, संतों के प्रति मानव समाज की सच्ची श्रद्वाजंलि होगी।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि मौजूदा केन्द्र एवं राज्य सरकार संत महापुरूषों द्वारा दिखाए रास्ते पर चलते हुए सर्व समाज के कल्याण की परिकल्पना को साकार करने के प्रति वचनबद्ध है। शोषित, पीड़ित, वंचित तथा पिछड़ा वर्ग का उत्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शुमार है। इस दिशा में किसानहित को सर्वोपरी मानते हुए राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण फैसले लागू किए गए हैं जिनका किसानों को भरपूर फायदा मिल रहा है। 

किसान वर्ग को सीधा बैंकों से जोड़ना और फसल रकम अदायगी का भूगतान बिक्री के बाद 72 घंटों के अन्दर- अन्दर सीधा उनके खातों में भेजना, प्रदेश में 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर खरीदना जैसे क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा सभी प्रकार के सामाजिक भत्ते भी लाभपात्रों के खाते में भेजे जा रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड के अन्तर्गत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। 

श्री बेदी ने दावा किया कि प्रदेश के 90 हलकों में विकास परियोजनाओं का नरवाना को भी बराबर लाभ मिलेगा और यह इलाका किसी दूसरे क्षेत्र से प्रगति के मामले में पीछे नहीं रहेगा। कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर गांव राजगढ़ ढोबी में संत कबीर धर्मशाला के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए तथा आयोजन समिति को 2 लाख 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने आयोजकों की मांग पर नरवाना में संत कबीर भवन निर्माण का भी आश्वास दिया।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD