Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट कुरन गांव में ग्रामसभा, ‘खाट बैठक’ में सामूहिक संवाद

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 28 Jun 2025

Last updated on: Jun 30, 2025, 11:36 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शाला प्रवेशोत्सव-कन्या केळवणी महोत्सव (कन्या शिक्षा महोत्सव) के अंतर्गत बच्चों के स्कूल में नामांकन के लिए सुदूर और सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में रात्रि विश्राम करने का संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया है। ऐसे गांवों में रात्रि ठहराव के दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीणों के साथ पारंपरिक जनजीवन शैली में ‘खाट बैठक’ आयोजित कर सामूहिक संवाद करने का कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विगत वर्षों के शाला प्रवेशोत्सव के दौरान नर्मदा जिले में मध्य प्रदेश की सीमा के निकट और डांग जिले में महाराष्ट्र सीमा के निकट स्थित एक ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि ठहराव कर ग्रामीणों के साथ संवाद बैठक आयोजित की थी और इन गांवों की विकासोन्मुखी जानकारी हासिल की थी।मुख्यमंत्री ने इस वर्ष के शाला प्रवेशोत्सव 2025 के तीसरे दिन शनिवार को कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित कुरन गांव में बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया। 

कुरन में शाला प्रवेशोत्सव से पहले मुख्यमंत्री शुक्रवार को कच्छ पहुंचे। उन्होंने गांव में रात्रि ठहराव किया और ग्रामीणों के साथ रात्रि बैठक आयोजित कर उनसे संवाद-गोष्ठी की।मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कुरन गांव के लोगों को 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान प्रशासन और सेना के निर्देशों का पालन करने और सहयोग देने के लिए बधाई दी। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशिष्ट विजन के कारण कच्छ के ऐसे सुदूरवर्ती गांवों में भी विकास ने गति पकड़ी है।

उन्होंने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी पार्क रोजगार का बड़ा केंद्र बन गया है। इसके साथ ही, रण उत्सव से कच्छ के ग्रामीण जीवन में आर्थिक उन्नति आई है। स्थानीय विकास कार्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है।उन्होंने शनिवार को शाला प्रवेशोत्सव के समापन दिवस की सुबह कुरन गांव के स्कूल में बालवाटिका, आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 9 तक के 104 बच्चों का दाखिला कराया।

 इस वर्ष के शाला प्रवेशोत्सव में पूरे कच्छ जिले के स्कूलों में 1.34 लाख से अधिक बच्चों का नामांकन होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरहद के प्रहरी के रूप में पहचाने जाने वाले कुरन गांव में नवनिर्मित प्राथमिक स्कूल का लोकार्पण भी किया।मुख्यमंत्री ने स्कूल में प्रवेश लेने वाले बच्चों के साथ सहज संवाद किया और स्कूल संचालन समिति (एसएमपी) के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर स्कूल और गांव की सुविधाओं, शिक्षा की स्थिति एवं अन्य विकास से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। 

उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने और विकसित भारत के लिए विकसित गुजरात के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।शाला प्रवेश उत्सव को विकास उत्सव बनाते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कच्छ जिले को 107.60 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD