Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'मेट्रो... इन दिनों' की टीम ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मचाया धमाल

Sara Ali Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Fatima Sana Shaikh, Aditya Roy Kapur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Jun 2025

Last updated on: Jun 30, 2025, 11:23 IST

 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' में 'मेट्रो... इन दिनों' की टीम ने जमकर मस्ती की। शो में पहुंचने वाली टीम में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख और निर्देशक अनुराग बसु शामिल थे। एपिसोड के दौरान, होस्ट कपिल शर्मा ने आदित्य रॉय कपूर पर कुछ मजेदार कमेंट किए। 

कपिल ने आदित्य की ओर इशारा करते हुए कहा, "तो दोस्तों आपको मजेदार चीज बताता हूं, आप सबने नोटिस किया होगा, फितूर में आदित्य ने कैटरीना के साथ काम किया, उनकी शादी हो गई, सड़क-2 में आलिया के साथ काम किया उनकी भी शादी हो गई, नाइट मैनेजर में इन्होंने शोभिता के साथ काम किया, उनकी भी शादी हो गई, तो इससे हम क्या समझे सारा आपकी भी होगी? इससे पहले कि आदित्य कुछ बोल पाते, झट से सारा बोलती हैं, "मैंने रणवीर के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई। 

वरुण के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई, विक्रांत के साथ काम किया उनकी भी शादी हो गई, विक्की के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई, तो असल में बचना तो आदि को चाहिए!"एपिसोड के प्रोमो में आगे दिखाया गया कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी को-स्टार कोंकण के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं और अनुपम नीना को गले लगा रहे हैं और दोनों एक साथ डांस कर रहे हैं। इसके बाद पंकज स्क्रीन पर कहते नजर आए, "मैंने केवल एक बार रोमांस किया है, और वह उस महिला के साथ था जो मेरी पत्नी बन गई।"

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' के दूसरे एपिसोड का प्रीमियर 28 जून को नेटफ्लिक्स पर होगा। फिलहाल, फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' की टीम अपने प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने फिल्म का निर्माण किया है। आगामी 4 जुलाई को मल्टीस्टारर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Sara Ali Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Fatima Sana Shaikh , Aditya Roy Kapur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD