Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, रात में कुक और मेड से हुई पूछताछ

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Shefali Jariwala, Kaanta Laga Girl
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 17:00 IST

'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने बॉलीवुड को गहरा सदमा दिया है। देर रात शेफाली जरीवाला की मौत की खबर आई, जिसका कारण कार्डियक अटैक बताया जा रहा है। हालांकि जिस तरह मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है, उससे मामला संदेहास्पद लग रहा है। 

शेफाली के घर काम करने वाले कुक और मेड से भी पूछताछ की गई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम शेफाली के घर पहुंची। ये टीमें घर के अंदर मौजूद हैं और जांच की जा रही है। घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं, जिनसे पूछताछ हुई है। 

शेफाली की मेड और कुक को रात में ही अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। शुरुआती रिपोर्ट में आया है कि शेफाली की मौत कार्डियक अटैक के चलते हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के पीछे की वजह साफ होगी। अभी तक परिवार की तरफ से कार्डियक अटैक से ही मौत बताई गई है, लेकिन मुंबई पुलिस अपनी प्राथमिक जांच कर रही है। 

बिल्डिंग वॉचमैन शत्रुघ्न महतो के मुताबिक, उसने शेफाली को नहीं देखा था। उनकी कार निकली थी, तब उसने गेट खोल दिया, लेकिन शेफाली की मौत को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। वॉचमैन ने कहा, "मुझे इस बारे में पक्का पता नहीं है। मुझे रात करीब 1 बजे पता चला, जब एक आदमी ने मुझे बताया कि शेफाली की मौत हो गई है।" 

शेफाली को उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अंधेरी के हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कराया गया। शेफाली का मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है। अभी तक शेफाली की मौत की परिस्थितियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस बीच पुलिस और फॉरेंसिक टीमों की मौजूदगी से मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। अभिनेत्री शेफाली का 42 साल की उम्र में निधन हुआ है। शेफाली जरीवाला 'कांटा लगा' गाने से फेमस हुई थीं और उन्होंने बिग बॉस 13 में अपनी भूमिका निभाई थी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Shefali Jariwala , Kaanta Laga Girl

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD