Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

आईएनएस टेग सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा

Military, Navy, Indian Navy, South West Indian Ocean Region, INS Teg, Port Victoria, Seychelles
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सेशेल्स , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 13:26 IST

दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती कार्यक्रम के अनुसार, भारतीय नौसेना का एक स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस टेग 26 से 30 जून 2025 तक निर्धारित पोर्ट कॉल के लिए सेशेल्स के विक्टोरिया बंदरगाह पहुंच चुका है। इस यात्रा का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना तथा भारत और सेशेल्स के बीच द्विपक्षीय रक्षा सम्‍बंधों को मजबूत करना है।

इस यात्रा के दौरान नियोजित गतिविधियों को पूरा करते हुए जहाज के कमांडिंग ऑफिसर, सेशेल्स के वरिष्ठ सरकारी और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसमें रक्षा बलों के प्रमुख, सेशेल्स पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज (एसपीडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ और सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त (एचसीआई) भी शामिल होंगे। 

जहाज पर कार्यक्रम के अनुसार भारतीय नौसेना और एसपीडीएफ के बीच सहयोगी जुड़ाव और आपसी सहयोग पर केंद्रित औपचारिक बातचीत की जाएगी। इसके अलावा, जहाज के कर्मचारी भारत से भेजे गए रक्षा उपकरण और पुर्जे औपचारिक रूप से सौंपेंगे।

एसपीडीएफ के प्रतिभागियों, भारतीय प्रवासी सदस्य और जहाज के चालक दल के सदस्यों के साथ सांस्कृतिक आउटरीच के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के अनुरूप एक योग सत्र का आयोजन भी कार्यक्रम का हिस्‍सा है।

आईएनएस टेग पर एक सांस्कृतिक संध्या की भी योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम में एचसीआई, सेशेल्स के रक्षा बलों के प्रमुख, एसपीडीएफ के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। जहाज पर आगंतुकों के प्रवेश के लिए प्रबंध किए गए हैं, इससे भारतीय नौसेना की भूमिका और क्षमताओं के बारे में आने वाले लोगों की समझ बढ़ेगी।

प्रसिद्ध भारतीय नौसैन्‍य बैंड के साथ जहाज से एक मार्चिंग दस्ता 29 जून 2025 को सेशेल्स के 49वें राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में भाग लेगा। परेड के दौरान जहाज पर तैनात हेलीकॉप्टर द्वारा फ्लाईपास्ट भी किया जाएगा। बंदरगाह पर अपनी यात्रा के समापन पर, आईएनएस टेग सेशेल्स तटरक्षक बल (एससीजी) के कर्मियों के साथ रवाना होगा और 30 जून से 02 जुलाई 2025 तक एससीजी जहाज के साथ संयुक्त अनन्य आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) निगरानी करेगा। 

यह पहल वैश्विक साझा संसाधनों की सुरक्षा और अवैध, अप्रतिबंधित और अनियमित (आईयूयू) रूप से मछली पकड़ने से सम्‍बंधित मुद्दों से निपटने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। इस यात्रा के पूरा होने पर जहाज एससीजी कर्मियों को उतारने के बाद तैनाती के अगले चरण के लिए आगे बढ़ेगा। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग और द्विपक्षीय सम्‍बंधों को मजबूत करना है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , South West Indian Ocean Region , INS Teg , Port Victoria , Seychelles

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD