Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना

राष्‍ट्रपत‍ि संग लगाया पौधा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Seychelles
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

विक्टोरिया , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 18:01 IST

तीन द‍िवसीय दौरे पर शन‍िवार को सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने गर्मजोशी से स्‍वागत क‍िया। प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की राजकीय यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ विक्टोरिया स्थित 'सेशेल्स नेशनल बोटैनिकल गार्डन' का दौरा किया। बोटैनिकल गार्डन में प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े उत्साह से विशाल कछुओं को खाना खिलाया।

इनमें 194 साल के जोनाथन भी शामिल था, जिसे दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जानवर माना जाता है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी ने गार्डन में एक पौधा भी लगाया। इसके बाद उन्होंने वहां के कर्मचारियों से मुलाकात की। कर्मचारियों ने उन्हें बोटैनिक्ल गार्डन के पेड़-पौधों और वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर सेशेल्स पहुंचे। वह देश के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने गए हैं। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग और दोस्ती को और मजबूत करना भी है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी, कई वरिष्ठ मंत्री और अन्य बड़े अधिकारी खुद एयरपोर्ट पहुंचे। यह उनके सम्मान में किया गया एक खास स्वागत था।

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वागत किया गया। इनमें कच्छ का एक पारंपरिक नृत्य भी शामिल था। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "यह शानदार सांस्कृतिक जुड़ाव है। सेशेल्स में एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कच्छ का नृत्य भी देखने को मिला। भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को हमारी प्रवासी भारतीय समुदाय ने जिस तरह संभालकर रखा है और आगे बढ़ाया है, वह काबिले-तारीफ है।"

उन्होंने एयरपोर्ट पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और भारतीय समुदाय का प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्‍स' पर लिखा, "सेशेल्स पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने जिस गर्मजोशी से स्वागत किया, उसके लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं। सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में हमारा एक अहम समुद्री साझेदार और करीबी मित्र है। मुझे भरोसा है कि यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करेगी और हमारे लोगों के हित में सहयोग बढ़ाएगी।"

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Seychelles

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD