Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारतीय तटरक्षक बल और असम राइफल्स की छठी संयुक्त कार्य समूह बैठक का समापन

Military, Indian Coast Guard, ICG, Assam Rifles, Joint Working Group, JWG, 6th Joint Working Group
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 13:20 IST

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और असम राइफल्स की छठी संयुक्त कार्य समूह बैठक 27 जून, 2025 को आईसीजी जिला मुख्यालय संख्या 4 (केरल और माहे), कोच्चि में संपन्न हुई। बैठक में अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाने, सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने और संस्थागत तालमेल को सुदृढ़ करने के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। 

कई प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इससे सुरक्षा संचालन और मानवीय मिशन दोनों में बेहतर समन्वय और अधिक सुसंगत प्रयासों के लिए भूमिका तैयार हुई। दोनों सेनाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने वार्षिक सहभागिता में भाग लिया और अंतर-सेवा सहयोग तथा परिचालन एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। 

22 मई, 2019 को शिलॉंग में औपचारिक संबद्धता के बाद से आईसीजी और असम राइफल्स ने मजबूत आपसी सहयोगी सम्‍बंध बनाए रखा है। संयुक्त कार्य समूह की बैठक दोनों सेनाओं के लिए परिचालन तौर-तरीकों पर एकमत होने, सौहार्द को बढ़ावा देने तथा प्रशिक्षण, खेल और साहसिक गतिविधियों में एक-दूसरे के संसाधनों का लाभ उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करती है।

 

Tags: Military , Indian Coast Guard , ICG , Assam Rifles , Joint Working Group , JWG , 6th Joint Working Group

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD