Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीरियड्स को लेकर अवेयर करती नजर आईं मानुषी छिल्लर

Manushi Chhillar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 11:04 IST

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर एक्टिंग और सोशल वर्क के जरिए भी सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस महिलाओं की हेल्थ और पीरियड्स हाइजीन को बढ़ावा देने में जुटी हैं। वह शुक्रवार को मुंबई के एक स्कूल पहुंचीं, जहां उन्होंने लड़कियों से मुलाकात की और पीरियड्स पर बातें की। मानुषी ने पीरियड्स को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ उनके बीच सैनिटरी पैड्स बांटे।

मानुषी का मकसद पीरियड्स से जुड़े भ्रम और शर्मिंदगी को खत्म करना है। मानुषी लंबे समय से 'प्रोजेक्ट शक्ति' के जरिए महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराने और पीरियड्स हाइजीन को प्राथमिकता देने के लिए काम कर रही हैं।मानुषी ने बताया, "आज हमारे पास पढ़ने, काम करने और स्कूल जाने के साधन हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले महिलाएं पीरियड्स के दौरान भारी काम से बचती थीं, क्योंकि तब रसोई जमीन पर होती थी और काम बैठकर करना पड़ता था। 

अब समय बदल गया है और हमें इन पुरानी मान्यताओं को बदलकर इसे सामान्य और स्वस्थ तरीके से अपनाना चाहिए, इसके लिए हमें कदम आगे बढ़ाना होगा।"कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सरकार से अपील की थी कि जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड और राशन दिए जाएं। इस पहल के तहत उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 20 गांवों की 5,000 से ज्यादा महिलाओं की मदद की। उनके इस प्रयास के लिए उन्हें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 'ब्यूटी विद ए पर्पस' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

मानुषी भारत के साथ ही अफ्रीका में भी पीरियड्स अवेयरनेस को लेकर काम कर रही हैं, जिसके तहत उन्होंने कम कीमत वाले, पर्यावरण के अनुकूल सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराने वाले प्रोजेक्ट को शुरू किया है।  इसके अलावा, वह वर्ल्ड एड्स डे जैसे अवसरों पर भी स्वास्थ्य को लेकर लोगों को अवेयर करती रहती हैं। मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। 

उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2017 प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज जीता।वर्कफ्रंट की बात करें तो मानुषी ने ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 'संयोगिता' का किरदार निभाया था। इसके बाद वह कॉमेडी-ड्रामा ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और एक्शन ड्रामा ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में दिखाई दीं। मानुषी छिल्लर ‘तेहरान’, 'मालिक' समेत कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।

 

Tags: Manushi Chhillar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD