Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

डा.हिमांशु अग्रवाल ने राजस्व विभाग से संबंधित सेवाएं पूरी पारदर्शिता, उचित ढंग से तथा निर्धारित समय सीमा में प्रदान करने के दिए निर्देश

‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत डोर-टू-डोर सर्वे के कार्य में तेजी लाने को कहा

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 27, 2025, 13:25 IST

डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आम लोगों को राजस्व विभाग से संबंधित सेवाएं पूरी पारदर्शिता, सुचारू रूप से तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रदान करना सुनिश्चित करें तथा अपने काम के लिए दफ्तर में आने वाले व्यक्तियों को हर संभव सुविधा प्रदान करें। बुधवार को स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में राजस्व विभाग की बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर में ‘इजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम’ को लागू करने की चल रही प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें ‘मेरा घर मेरे नाम’, खसरा मैपिंग, वसूली के मामले, म्यूटेशन, राजस्व कोर्स के मामले, ई-सेवा पेंडेंसी, जमाबंदी का डिजिटलीकरण आदि की प्रगति शामिल है।

डा.अग्रवाल ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांवों में किए जा रहे ग्राउंड ट्रूथिंग (डोर-टू-डोर सर्वे) कार्य की समीक्षा की और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 890 गांवों में ड्रोन सर्वे के बाद 528 नक्शे-1 प्राप्त हुए, जिनके आधार पर गांवों में डोर-टू-डोर सर्वे का काम चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि 287 नक्शे-1 की ग्राउंड ट्रूथिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को डोर-टू-डोर सर्वे के काम में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जिला राजस्व अधिकारी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए दैनिक आधार पर निगरानी रखें।

जालंधर में ‘इजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम’ शुरू करने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने इसके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता, स्टाफ के उचित प्रशिक्षण, आवश्यक उपकरण आदि पर जोर दिया। उन्होंने उप मंडल मैजिस्ट्रेट को व्यक्तिगत रूप से तहसीलों का दौरा करने के लिए कहा ताकि बिना किसी बाधा के इस प्रणाली को निर्धारित दिन से शुरू किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक हो जाएगी। राजस्व विभाग से संबंधित सेवाओं के समय पर प्रावधान पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिना किसी देरी के म्यूटेशन, बंटवारा, जमाबंदी और निशानदेही के मामलों का निपटारा समयबद्ध तरीके से करें। 

उन्होंने कहा कि बंटवारे के जो मामले एक-दो साल से अधिक पुराने हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाना चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कहा कि वे रिकवरी से संबंधित मामलों को गंभीरता से लें और रिकवरी में तेजी लाएं। 

उन्होंने कहा कि रिकवरी को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि राज्य सरकार का राजस्व बढ़ सके। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर, सभी एस.डी.एम.,जिला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह भोगल और राजस्व विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD