Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

त्योहारों पर उल्लास और सौहार्द बना रहे, भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई हो : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 18:14 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों में उल्लास बना रहे, कोई शरारत न पनपे। 

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा, मोहर्रम और रथयात्रा के आयोजन को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने दो टूक कहा कि भड़काऊ नारेबाजी या हथियारों का प्रदर्शन किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जातीय संघर्ष फैलाने की साजिश की जा रही हैं, जिन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। कौशांबी, इटावा और औरैया में हाल की घटनाओं पर भी मुख्यमंत्री ने गहरी चिंता जताई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन किसी भी कार्रवाई के लिए शासन से आदेश की प्रतीक्षा न करे, बल्कि तत्परता और कानून के दायरे में रहकर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करे। श्रद्धालुओं की भीड़ में अराजक तत्वों की घुसपैठ को रोकने के लिए विशेष निगरानी और गुप्तचर तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजे, ढोल-ताशे आदि की ध्वनि सीमा तय की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ताजिया, शोभायात्रा या रथ की ऊंचाई निर्धारित मानकों से अधिक न हो। उन्होंने साफ कहा कि शोभायात्रा या जुलूस के लिए किसी भी गरीब का आश्रय हटाना या पेड़ काटना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं होगा।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और हर खाद्य दुकान पर संचालक का नाम स्पष्ट रूप से लिखा जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शिवालयों में भीड़ प्रबंधन, सफाई और ट्रैफिक की बेहतर व्यवस्था हो, खासकर सोमवार के दिन। 

वहीं, मोहर्रम जुलूसों में सुरक्षा और आपसी संवाद को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को विगत घटनाओं से सबक लेकर इस वर्ष किसी भी प्रकार की चूक न होने देने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन और आईजीआरएस (जन शिकायत निवारण प्रणाली) पर कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि जनहित सर्वोपरि है, इसलिए कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD