Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'पापा की परी' बनीं फातिमा सना शेख, शेयर की तस्वीरें

Fatima Sana Shaikh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 15:36 IST

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह आइवरी कलर रंग की साड़ी पहनकर पोज देती नजर आईं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पापा की परी वाली फिलिंग आ रही है।"

तस्वीर में अभिनेत्री लाल और हरे रंग के सॉफ्ट फूलों की कढ़ाई वाली आइवरी रंग की साड़ी पहने हुए पोज देती दिखीं। वहीं, अपने लुक को पूरा करने के लिए, अभिनेत्री ने अपने बालों को एक तरफ कर्ल करके स्टाइल किया। इसके साथ ही हाथों में  सिल्वर कलर के बैंगल पहने दिखीं।

अभिनेत्री निर्देशक अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में अभिनेता अली फजल के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म आधुनिक रिश्तों, प्यार और दिल टूटने की कहानी पर आधारित है, यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। 

फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री की झोली में वेब सीरीज "तीन कौवे" हैं। जिसमें वह पावेल गुलाटी और सिद्धांत गुप्ता के साथ नजर आएंगी। 

सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन में बन रही यह सीरीज कॉमेडी, इमोशन्स और रोजमर्रा की जिंदगी का मिश्रण है। यह शो तीनों की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी।फातिमा को आखिरी बार स्क्रीन पर बायोग्राफिकल ड्रामा, “सैम बहादुर” में देखा गया था, जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित थी।

वहीं, 23 जून को अभिनेत्री ने तस्वीर शेयर कर जानकारी दी थी, कि उन्होंने श्रीलंका में अपनी छुट्टियों के दौरान पांच दिनों में सर्फिंग सीखने की कोशिश की और कहा “थोड़ा थोड़ा सीख लिया।”उन्होंने सर्फिंग की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने सर्फबोर्ड के साथ पोज देती नजर आईं। उन्होंने सर्फिंग करते हुए वीडियो भी डाला था।

 

Tags: Fatima Sana Shaikh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD