Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अपनी शर्तों पर जीने की शुरुआत करने के लिए कोई उम्र नहीं होती : आर. माधवन

R Madhavan, Ranganathan Madhavan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Fatima Sana Shaik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 15:35 IST

आर. माधवन और फातिमा सना शेख की आगामी फिल्म 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। इसमें प्यार, इमोशन्स और रिश्तों की कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' बनाई थी। 

इस फिल्म में आर. माधवन और फातिमा सना शेख के अलावा, आयशा रजा, मनीष चौधरी और नमित दास जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। फिल्म "आप जैसा कोई" में आर. माधवन श्रीरेणु त्रिपाठी के किरदार में हैं, वहीं फातिमा 'मधु बोस' नाम की महिला के रोल में है। 

कहानी में दोनों एक ऐसे रिश्ते में हैं, जहां दोनों एक-दूसरे को समझते हैं और बराबर सम्मान देते हैं।अपने किरदार श्रीरेणु के बारे में बात करते हुए आर. माधवन ने कहा, '''आप जैसा कोई' अब तक की मेरी बाकी लव स्टोरीज से बहुत अलग है। यह कहानी शांत, थोड़ी अजीब और मानवीय है। 

मेरा किरदार श्रीरेणु एक ऐसा इंसान है जो प्यार और साथ चाहता है, लेकिन अपने दिल की बात कह नहीं पाता। बाहर से भले ही वह चुप और झिझकता हुआ लगे, लेकिन अंदर से वह बहुत इमोशनल है।''कहानी की खासियत बताते हुए माधवन ने आगे कहा, ''फिल्म उन लोगों के लिए है जो प्यार या जिंदगी में नजरअंदाज किए गए हैं। 

यह फिल्म संदेश देती है कि अपनी शर्तों पर जीने की शुरुआत करने के लिए कोई उम्र नहीं होती। यह कहानी कमजोरी और हिम्मत की, खुद को फिर से खोजने की और दिल खोलकर दोबारा प्यार करने के बारे में है।''फातिमा सना शेख ने फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए और कहा, ''मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। 

मैं आर. माधवन की बहुत बड़ी फैन रही हूं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका पाकर बेहद खुशी हो रही है। फिल्म में मेरा किरदार 'मधु' मेरे लिए बेहद खास है। आमतौर पर हम हिम्मत और आत्मविश्वास को मर्दों से जोड़ते हैं, लेकिन मेरा किरदार 'मधु' इन गुणों को नारीत्व और कोमलता के साथ निभाती है।''

उन्होंने आगे कहा, ''इस फिल्म के जरिए मुझे प्यार के कई रंगों को महसूस करने और निभाने का मौका मिला। यह मेरे लिए थेरेपी जैसा अनुभव रहा, जिसने दिल और दिमाग को सुकून दिया।''फातिमा ने आगे कहा, ''डायरेक्टर विवेक सोनी के साथ काम करने का अनुभव शानदार था। उनका कहानी कहने का अपना अलग अंदाज है। 

मुझे खुशी है कि मैं नेटफ्लिक्स, धर्मेटिक एंटरटेनमेंट, विवेक और माधवन जैसे कलाकारों के साथ इतनी खास कहानी का हिस्सा बन पाई। 'आप जैसा कोई' फिल्म 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: R Madhavan , Ranganathan Madhavan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Fatima Sana Shaik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD