Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कंबोडिया में अभी तक तक एच5एन1 बर्ड फ्लू का सातवां मामला दर्ज

Health, H5N1 Bird Flu, Cambodia, Cambodia Bird Flu, Bird Flu Cambodia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोम पेन्ह , 24 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 17:00 IST

कंबोडिया में 2025 तक एच5एन1 बर्ड फ्लू का सातवां मामला दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उत्तर-पश्चिमी कंबोडिया के सिएम रीप प्रांत की एक 41 वर्षीय महिला में एच5एन1 बर्ड फ्लू (इंसानों में होने वाला एवियन इन्फ्लूएंजा) की पुष्टि हुई है, जिससे इस वर्ष अब तक मामलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। 

सोमवार रात को जारी बयान में कहा गया, "नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रयोगशाला परिणाम से 23 जून को पता चला कि महिला एच5एन1 वायरस के लिए पॉजिटिव थी।" बयान के मुताबिक, "मरीज को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के लक्षण हैं और फिलहाल उसकी हालत गंभीर है।

"जांच के अनुसार, मरीज के घर और उसके पड़ोसियों के घर पर बीमार और मृत मुर्गियां थीं। महिला बीमार होने से पांच दिन पहले बीमार और मरी हुई मुर्गियों के संपर्क में आई थी और उन्हें खाने के लिए पकाया भी था। स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के स्रोत की जांच कर रहे हैं और समुदाय में प्रकोप को रोकने के लिए पीड़ित के संपर्क में आए किसी भी संदिग्ध मामले या लोगों की जांच कर रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए एंटीवायरल दवा टैमीफ्लू (ओसेल्टामिविर) भी उन लोगों को दी गई, जिनका मरीज के साथ सीधा संपर्क था। इस साल अब तक राज्य में एच5एन1 बर्ड फ्लू के कुल सात मानव मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से पांच की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय के अनुसार, 2003 से अब तक, एच5एन1 इन्फ्लूएंजा से मानव संक्रमण के 79 मामले सामने आए हैं, जिनमें दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में 48 मौतें शामिल हैं। बर्ड फ्लू बहुत कम संक्रामक (व्यक्ति से व्यक्ति में फैलता है) होता है, लेकिन मनुष्यों के बीच फैलने के कुछ मामले सामने आए हैं। 

अब तक के लगभग सभी मामलों में, मानव बर्ड फ्लू संक्रमण संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से हुआ है। लेकिन जब भी कोई मनुष्य संक्रमित होता है, तो यह संभव है कि वायरस आसानी से दूसरे मनुष्यों में फैल जाए। मनुष्य को बर्ड फ्लू संक्रमित जानवर के शरीर के तरल पदार्थ, जैसे थूक (लार), दूध, छींक या मल के संपर्क में आने से होता है। यह जानवरों के रहने की जगह में धूल के छोटे कणों से सांस लेने पर या शरीर के तरल पदार्थों को छूने के बाद आपकी आंखों, नाक या मुंह में जा सकता है।

 

Tags: Health , H5N1 Bird Flu , Cambodia , Cambodia Bird Flu , Bird Flu Cambodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD