Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

जुग जुग जियो के 3 साल पूरे होने पर कियारा आडवाणी ने जताई खुशी, कहा- खुशियों से भरा रहा अनुभव

Kiara Advani, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Jugjugg Jeeyo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 16:45 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग जुग जियो' को रिलीज हुए तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने खुशी जताई और इसे खास अंदाज से सेलिब्रेट किया। कियारा ने फिल्म को अपनी जिंदगी का एक खुशियों भरा और यादगार अनुभव बताया। 

उन्होंने कहा कि इस फिल्म से उन्हें मुस्कुराहट, सीखने का मौका और कई अच्छे पल मिले। मंगलवार को, कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म से जुड़े डूडल फोटो को शेयर किया, जिसमें फिल्म के चारों मुख्य कलाकार वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर को कार्टून अवतार में दिखाया गया। 

एक्ट्रेस ने लिखा, "3 साल इस खूबसूरत फिल्म के, सबसे अच्छी टीम... सबसे मजेदार समय... 'जुग जुग जियो'!" उन्होंने इस पोस्ट में फिल्म के अपने सभी को-स्टार्स को भी टैग किया। 'जुग जुग जियो' 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'जुग जुग जियो' एक फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे राज मेहता ने डायरेक्ट किया था। 

इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और वायाकॉम18 स्टूडियोज ने मिलकर बनाया था। फिल्म में मनीष पॉल और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली भी अहम किरदार में नजर आए। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'वॉर 2' की तैयारी कर रही हैं। 

यह एक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म में कियारा के साथ दो बड़े सितारे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, खबर है कि वह मीना कुमारी की बायोपिक 'कमल और मीना' में भी नजर आ सकती हैं। 

सूत्रों की मानें तो कियारा को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। हाल ही में कियारा की तेलुगू फिल्म 'गेम चेंजर' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ साउथ के मशहूर एक्टर राम चरण नजर आए थे। 

 

Tags: Kiara Advani , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Jugjugg Jeeyo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD