Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लाहौल स्पीति और किन्नौर की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

पूर्व सरकार के प्रयासों को केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय मदद, अब जल्दी पूरा होगा सपना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 15:36 IST

मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत केंद्र सरकार द्वारा लाहौल स्पीति को108 करोड़ रुपए और किन्नौर को 15 करोड़ रुपए की सौगात मिली हैं। इसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के हितों और जरूरतों का सदैव ध्यान रखती है और हर संभव सहायता को तत्पर रहती है। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार केंद्र सरकार का शिष्टाचार के नाते भी आभार प्रकट करने से कतराती है और दोषारोपण अलग से करती है। 

राज्य सरकार द्वारा बार- बार यही दोहराया जाता है जो कि अच्छी बात नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि स्पीति वैली में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर, आइस स्केटिंग रिंक और केलांग में सीवरेज ट्रीटमेंट की आवश्यकता थी और स्थानीय लॉगों की मांग पर मुख्यमंत्री रहते मैने इसकी घोषणा भी की थी। 

इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजे गए। अब केंद्र सरकार द्वारा सभी परियोजनाओं को मंजूर कर लिया है और हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर के लिए 75 करोड़, आइस स्केटिंग रिंक के लिए 08 करोड़ और केलांग में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। 27और 28 जून को इन परियोजनाओं का शिलान्यास भी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू करने वाले हैं। 

जल्दी ही यह सपना सच में तब्दील हो जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के  विकास के लिए हर संभव कदम उठा रही है। जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूँ।

जयराम ठाकुर ने कहा कि लाहौल स्पीति में विंटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित करने के लिए हमने 2022 में 9 वीं महिला नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप का काजा में आयोजन किया था। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने मैं स्वयं भी वहां गया था। यह सिर्फ खेल टूर्नामेंट नहीं बल्कि  लाहौल स्पीति समेत अन्य स्नो बाउंड क्षेत्रों के लिए पर्यटन के विविध अवसरों को प्रोत्साहित करने का माध्यम भी था। 

जिसके जरिए लाहौल स्पीति समेत हिमाचल के ऐसे खूबसूरत स्थानों से दुनिया और वाकिफ हो और शीत पर्यटन को पंख लग सके। इसकी शुरुआत हमने 2019 में ही बेसिक आइस हॉकी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाकर कर कर दी थी।  केंद्र सरकार की इन परियोजनाओं से हिमाचल में शीतकालीन खेलों और शीतकालीन पर्यटन को एक नई ऊंचाई मिलेगी इसका मुझे पूर्णविश्वास है।

देश में एक संविधान, एक निशान, एक प्रधान डॉ मुखर्जी का सपना, ऐसी महाविभूति को नमन

जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र सराज के तुंगधार में प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने  डॉ मुखर्जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता हेतु श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के बलिदान के लिये देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे। देश में एक संविधान, एक निशान और एक प्रधान को ध्येय मानकर आजीवन संघर्ष करने वाले डॉक्टर मुखर्जी कश्मीर में ही बलिदान हुए। 

उनके बलिदान के 66 साल बाद उन्हीं के द्वारा स्थापित की गई विचारधारा की पार्टी की सरकार ने 5 अगस्त 2019 को  कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) को कश्मीर से हटाकर उनके  सपने को पूरा किया। देश डॉ मुखर्जी के बलिदान का ऋणी है और देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले महानुभूति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD