Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने मिशन युवा की प्रगति की समीक्षा की

विस्तार और बेहतर अभिसरण का आह्वान किया

Surinder Kumar Choudhary, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu, Nasir Aslam Wani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 14:47 IST

जम्मू-कश्मीर सरकार की प्रमुख युवा उद्यमिता पहल मिशन युवा की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, कौशल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव राजीव रंजन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पीयूष सिंगला, कौशल विकास विभाग के निदेशक और मिशन युवा के मिशन निदेशक शहजाद आलम, जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान के निदेशक खालिद जहांगीर, वित्त, श्रम एवं रोजगार के निदेशक इम्तियाज अहमद वानी, श्रम एवं रोजगार के अतिरिक्त सचिव शाहिद महमूद के अलावा संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक के दौरान मौजूद थे।

बैठक के दौरान मिशन निदेशक ने एक व्यापक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें जनपहंुच प्रयासों, संस्थागत गठजोड़ और सभी जिलों में वित्तीय संवितरण की स्थिति पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने अध्यक्ष को अवगत कराया कि मिशन युवा को चार स्तंभों पर डिजाइन किया गया है जिसमें संस्कृति, पूंजी, क्षमता निर्माण और कनेक्टिविटी शामिल है तथा इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में 1.37 लाख से अधिक नए उद्यम और 4.25 लाख रोजगार के अवसर सृजित करना है।

उपमुख्यमंत्री ने अब तक की उपलब्धियों की सराहना करते हुए मिशन युवा के कार्यान्वयन ढांचे को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उपमुख्यमंत्री ने इच्छुक उद्यमियों के लिए ऋण पहुंच बढ़ाने और वित्तीय पहुंच को व्यापक बनाने के लिए जेएंडके बैंक के अलावा सभी प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों को शामिल करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने उद्यमिता को अधिक व्यवहार्य और आकर्षक विकल्प बनाने के लिए मिशन युवा योजनाओं के तहत प्रदान किए जाने वाले प्रोत्साहन और वित्तीय सहायता को बढ़ाने का भी सुझाव दिया। उपमुख्यमंत्री ने परियोजनाओं की गुणवत्ता और व्यवहार्यता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की तैयारी में जेएंडके उद्यमिता विकास संस्थान को शामिल करने का निर्देश दिया।

उन्होंने समान पहुंच को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से सरकारी योजनाओं के तहत उद्यम स्थापित करने के इच्छुक भूमिहीन युवाओं को भूमि आवंटन के प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए कहा। स्टार्टअप इकोसिस्टम और नव पहल उद्यम बनाने पर जोर देते हुए उपमुख्यमंत्री ने उद्यम निर्माण के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसरों के सृजन के साथ-साथ सभी स्तरों पर उद्यमिता के विकास के लिए क्रॉस सेक्टोरल बिजनेस सपोर्ट इकोसिस्टम स्थापित करने का आह्वान किया।

सुरिंदर चैधरी ने उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर और स्थायी अर्थव्यवस्था, आजीविका और सशक्त युवाओं की ओर संक्रमण करके जम्मू-कश्मीर को उद्यमों और समग्र रोजगार के एक संपन्न केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

अपने समापन भाषण में, उपमुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में युवा-नेतृत्व वाले विकास की पूरी क्षमता के उपयोग हेतु समय पर सहायता, जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान और कौशल और डिजिटल प्लेटफार्मों के साथ अभिसरण के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार, नासिर असलम वानी ने मिशन के विजन को जमीनी स्तर पर मूर्त अवसरों में बदलने के लिए विभागों और संस्थानों के बीच अधिक समन्वय पर जोर दिया।

 

Tags: Surinder Kumar Choudhary , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu , Nasir Aslam Wani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD