Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'द ट्रेटर्स' पहला ऐसा शो, जहां एलिमिनेट होना भी गर्व की बात : रफ्तार

Raftaar, Music, OTT, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, The Traitors
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 13:54 IST

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे हफ्ते में अभिनेता आशीष विद्यार्थी, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा और रफ्तार शो से बाहर हो गए हैं। बाहर हुए एक्टर्स का मानना है कि इस शो में कई खूबियां हैं। 'द ट्रेटर्स' से बाहर हुए रैपर रफ्तार का मानना है कि यह पहला ऐसा शो है, जहां एलिमिनेट होना भी गर्व की बात है। 

एक्टर्स का मानना है कि इस शो की यह खासियत है कि इसमें हारना भी गर्व की बात मानी जा रही है। यह शो दिमागी खेल और रणनीति पर आधारित है, जहां कंटेस्टेंट को ‘ट्रेटर्स’ (गद्दार) और ‘फेथफुल्स’ (वफादार) में बांटा जाता है। महीप कपूर ने शो को मानसिक और शारीरिक रूप से थकाने वाला बताया। 

उन्होंने कहा, “टीवी पर बैठकर यह कहना आसान है कि ट्रेटर्स कौन हैं, लेकिन खेल के अंदर यह समझना मुश्किल है। यह पूरी तरह से दिमागी खेल है।” रफ्तार ने अपनी विदाई पर खुशी जताते हुए शो की रणनीति और रोमांच की तारीफ की। उन्होंने कहा, “यह पहला ऐसा शो है, जहां बाहर होना भी सम्मान की बात है। 

लोग कहते हैं, ‘वह बहुत चालाक था, उसे निकालना जरूरी था।’ मुझे इस शो का फॉर्मेट बहुत पसंद है।” आशीष विद्यार्थी ने शो को जिंदगी से जोड़ते हुए अनोखा अनुभव बताया। उन्होंने कहा, “यह खेल असल जिंदगी की तरह है। हम सोचते हैं कि हम बहुत समझदार हैं। 

लेकिन, कब भीड़ का हिस्सा बन जाते हैं, पता ही नहीं चलता। यह शो मेरे लिए जिंदगी का सबक था।” मुकेश छाबड़ा ने शो के अनोखेपन की तारीफ की। उन्होंने कहा, “शो का प्लान कमाल का है, जिसके साथ आप खाना खा रहे हैं, वह पल भर में आपके बारे में राय बदल देता है।

हर सेकंड लोग एक-दूसरे के बारे में सोच बदलते हैं। यही इस शो का असली खेल है।” ‘द ट्रेटर्स’ डच फॉर्मेट पर आधारित है, जिसे बीबीसी स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शंस ने प्राइम वीडियो के लिए बनाया है।

 

Tags: Raftaar , Music , OTT , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , The Traitors

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD