Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आर्य कालेज के 3 विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में

कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाते आर्य कालेज के प्राचार्य डा.जगदीश गुप्ता।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत , 12 May 2014

Last updated on: May 12, 2014, 00:00 IST

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा घोषित बीएससी तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में आर्य पीजी कालेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय के 3 होनहार विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में स्थान बनाकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने इस शानदार उपलब्धि के लिए प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता समेत सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी है। प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने बताया कि बीएससी कंप्यूटर साइंस के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की छात्रा शीना आहूजा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। बीएससी नान मेडिकल की छात्रा तान्या तीसरे स्थान पर व बीएससी मेडिकल का विद्यार्थी अभिषेक कुमार विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में  5 वें स्थान पर रहा है। डा. गुप्ता ने इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए डा. अजय गर्ग, डा. अनिल वर्मा, डा. बलकार सिंह, डा. गीतांजलि धवन समेत विज्ञान संकाय के सभी स्टाफ सदस्यों व मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के विद्यार्थी बहुत प्रतिभाशाली हैं और हर बार विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाते हैं। विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को विषय का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए महाविद्यालय में वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर डा. अजय गर्ग, डा. अनिल वर्मा, डा. बलकार सिंह, डा. गीतांजलि धवन व विनीत गर्ग मौजूद रहे। शिवानी  को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग देगा स्कालरशिपआर्य पीजी कालेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सोनिया रानी को प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग  से 4000 प्रतिमाह की स्कालरशिप मिलेगी। साथ ही हर वर्ष 4000 रुपये कंटिजेंसी के रूप में अलग से मिलेंगे। हरियाणा स्टेट काउंसिल फार साइंस एंड टेक्नोलाजी के प्रमोशन आफ साइंस एजुकेशन कार्यक्रम के अंतर्गत सोनिया रानी का चयन इस स्कालरशिप के लिए हुआ है। प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने छात्रा सोनिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया की इस उपलब्धि से महाविद्यालय के बाकी विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। सोनिया ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व माता-पिता को दिया है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD