Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पेरिस फैशन वीक में धमाल मचाने को तैयार नोरा, बोलीं- 'हम इसे शानदार बनाएंगे'

Nora Fatehi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 13:36 IST

एक्ट्रेस नोरा फतेही पेरिस फैशन वीक में कमबैक को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह फरेल विलियम्स के लुई वुइटन मेन्स स्प्रिंग-समर 2026 कलेक्शन का हिस्सा बनने जा रही हैं। नोरा ने फैंस को इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर नोरा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती नजर आईं, “हम फिटिंग और लुई वुइटन के लिए जा रहे हैं। 

हम इस बार भी पिछले साल की तरह धमाल मचाएंगे। आप तैयार हैं ना?” पिछले साल पेरिस फैशन वीक में नोरा ने व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस और स्टाइलिश ट्रेंच कोट में सबका ध्यान खींचा था। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स में टॉम फोर्ड के कस्टम लुक और वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर पार्टी में ऑस्कर डे ला रेंटा की ड्रेस में शिरकत की थी, जिसमें उनका स्टाइलिश और खूबसूरत लुक छा गया था।

फैशन वर्ल्ड में इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ नोरा अपने प्रोजेक्ट्स से भी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनका जेसन डेरुलो के साथ गाना 'स्नेक' रिलीज हुआ, जिसे 130 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, नोरा ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान के साथ स्क्रीन शेयर की। 

इस सीरीज में नोरा फतेही और जीनत अमान के साथ ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर और साक्षी तंवर भी अहम किरदारों में हैं। नोरा ने जीनत अमान से मुलाकात को अपने लिए बेहद खास पल बताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, “जीनत अमान से मिलना मेरे लिए बहुत खास था। 

उनके साथ बातचीत का मौका मिलना शानदार अनुभव रहा। वह पोलाइट और शानदार हैं। उन्होंने मेरे करियर की तारीफ की, जिससे मैं हैरान रह गई। उनके शब्द मेरे लिए हमेशा यादगार रहेंगे।”

 

Tags: Nora Fatehi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD