Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

तेहरान में 50 से अधिक फाइटर जेट्स ने किए हमले : आईडीएफ

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

तेल अवीव , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 09:32 IST

इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार को बताया कि उसके 50 से अधिक लड़ाकू विमानों ने तेहरान में ईरानी सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमला किया। ये हमले इजरायली खुफिया एजेंसी की सटीक जानकारी के आधार पर किए गए, जिनका मकसद ईरान की सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचाना था। आईडीएफ के अनुसार, "तेहरान क्षेत्र में व्यापक अभियान के तहत ईरानी शासन के सैन्य मुख्यालय, मिसाइल और रडार निर्माण स्थल, तथा मिसाइल भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया गया।"

आईडीएफ ने यह भी बताया कि हमलों में ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई महत्वपूर्ण सैन्य कमांड सेंटरों को नष्ट किया गया, जिनमें "थरअल्लाह मुख्यालय" प्रमुख है, जिसके पास तेहरान को आंतरिक और बाहरी खतरों से बचाने की जिम्मेदारी है। इसके साथ-साथ "सैयद अल-शहादा ब्रिगेड" को भी निशाना बनाया गया, जो देश की आंतरिक सुरक्षा की निगरानी करती है।

हमले के तहत ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की एक केंद्रीय सशस्त्र शक्ति "बसीज मुख्यालय" को भी निशाना बनाया गया, जो इस्लामी कानून लागू कराने और नागरिकों पर निगरानी रखने जैसे कार्यों के लिए जाना जाता है।आईडीएफ ने बयान में कहा कि हमने तेहरान की कई प्रमुख सुरक्षा इकाइयों जैसे अलबोर्ज कॉर्प्स और आंतरिक सुरक्षा बलों के खुफिया तथा सामान्य सुरक्षा पुलिस मुख्यालयों पर भी हमला किया है। इन हमलों से ईरानी शासन की सैन्य क्षमता और नियंत्रण स्थापित करने की शक्ति को गहरा नुकसान हुआ है।

इसके अतिरिक्त, इजरायली वायुसेना ने ईरान के पश्चिमी, केंद्रीय और पूर्वी हिस्सों में स्थित छह प्रमुख सैन्य हवाईअड्डों को भी निशाना बनाया। इन हवाईअड्डों के रनवे, भूमिगत हैंगर, ईंधन भरने वाले विमान और एफ-14, एफ-5 व एएच-1 जैसे लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया गया।आईडीएफ ने कहा कि इन विमानों का उद्देश्य इजरायली वायुसेना को रोकना था। 

अब ईरानी वायुसेना की इन हवाईअड्डों से उड़ान भरने और संचालन करने की क्षमता को गंभीर रूप से बाधित कर दिया गया है। इसी बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को फिर दोहराया कि इजरायल अपने सैन्य अभियानों को ईरान और गाजा दोनों मोर्चों पर पूरी ताकत से जारी रखेगा।

 

Tags: Trending News , Iran , Iran Israel War News , Israel , Tel Aviv

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD