Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फातिमा सना ने पांच दिन में सीखी सर्फिंग, बोलीं- ‘थोड़ा-थोड़ा आ गया’

Fatima Sana Shaikh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 17:56 IST

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपनी श्रीलंका छुट्टियों के दौरान सर्फिंग सीखने का मजेदार अनुभव साझा किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने बताया कि सिर्फ पांच दिनों में सर्फिंग में हाथ आजमाया और थोड़ा-थोड़ा सीख भी लिया।फातिमा ने इंस्टाग्राम पर सर्फिंग की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। 

एक फोटो में वह सर्फबोर्ड के साथ पोज देती दिखीं, जबकि वीडियो में वह समुद्र की लहरों पर सर्फिंग करती नजर आईं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “5 दिन में सर्फिंग सीखने की कोशिश की और थोड़ा-थोड़ा सीख भी लिया। मैंने दोस्त अदिति सागर के साथ सर्फिंग का अचानक प्लान बनाया और हम दोनों ने शुरुआत की।"

सना ने आगे बताया, "आखिरी से दूसरी स्लाइड में वीडियो है। अगर आप श्रीलंका में सर्फिंग सीखना चाहते हैं, तो चंदू बेस्ट टीचर हैं। मैंने पहले कभी सर्फिंग नहीं की थी, लेकिन उन्होंने मुझे बोर्ड पर खड़ा कर दिया।” फातिमा की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं।

सना फातिमा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में दिखेंगी, जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म आधुनिक रिश्तों, प्यार, दिल टूटने की कहानी पर आधारित है। फिल्म में सना फातिमा के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।

इसके अलावा, फातिमा वेब सीरीज 'तीन कौवे' में पावेल गुलाटी और सिद्धांत गुप्ता के साथ नजर आएंगी। सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन में बन रही यह सीरीज कॉमेडी, इमोशन्स और रोजमर्रा की जिंदगी का मिश्रण होगी। शो के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।फातिमा की पिछली रिलीज 'सैम बहादुर' थी, जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित थी।

 

Tags: Fatima Sana Shaikh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD