Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

हाउसफुल-5 में अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव को लेकर चित्रांगदा सिंह की बात

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Chitrangda Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 15:48 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए हाउसफुल-5 में अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने के अनुभव को साझा किया।  हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल 5' में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने पर चित्रांगदा ने बताया कि जो पहले औपचारिक कामकाजी रिश्ता था, वह अब एक अच्छी दोस्ती में बदल गया है।

'खिलाड़ी कुमार' के साथ दोबारा काम करने के अनुभव पर बात करते हुए अभिनेत्री ने आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि वह खुद का मनोरंजन करने के लिए सेट पर शरारतें करते हैं। वह खुद बोर हो जाते हैं। लेकिन, उनकी एनर्जी बिल्कुल वैसी ही है, जैसी पिछली फिल्म के दौरान थी। 

जब मैंने पिछली बार उनके साथ काम किया था, तब हमारे बीच में इतनी दोस्ती नहीं थी। वह रिश्ता औपचारिक भी था। अब हम दोस्त बन गए हैं।''अभिनेत्री उनके मिलनसार और मार्गदर्शक स्वभाव के बारे में तारीफ करते हुए कहती हैं कि अक्षय व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह से बहुत मदद करते हैं। 

मुझे लगता है कि मैं किसी भी सलाह के लिए उन्हें कभी भी कॉल कर सकती हूं। यहां तक ​​कि सेट पर भी, वह मुझे बहुत समझाते रहते हैं। मैं उनसे अक्सर पूछती रहती थी, क्या मुझे यह अलग तरीके से करना चाहिए? क्या यह बहुत ज्यादा है? क्या मुझे कम काम करना चाहिए?

चित्रांगदा सिंह ने 2011 में निर्देशक डेविड धवन के बेटे रोहित धवन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म "देसी बॉयज" में अक्षय कुमार के साथ काम किया था, जिसमें जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी थे।तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें दो क्लाइमेक्स हैं। 

इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बनाया है। ‘हाउसफुल’ सीरीज की पहली फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म 2012 में आई। इन दोनों का निर्देशन साजिद खान ने किया था। ‘हाउसफुल 3’ 2016 में रिलीज हुई, जिसे साजिद-फरहाद ने निर्देशित किया। चौथी फिल्म 2019 में आई और इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Chitrangda Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD