Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एयर इंडिया हादसे में मृत क्रू मेंबर सिंगसन को लेकर निकिता रावल ने किया खुलासा, 'उसने रियलिटी शो...'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Nikita Rawal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 15:32 IST

अभिनेत्री और निर्माता निकिता रावल ने हाल ही में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में जान गंवाने वाली क्रू मेंबर लम्नुंथेम सिंगसन के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। निकिता ने बताया कि 26 वर्षीय लम्नुंथेम ने हाल ही में अपकमिंग रियलिटी शो के लिए ऑडिशन दिया था। 

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ‘गरम मसाला’ फेम अभिनेत्री निकिता ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “विमान हादसे की खबर ने मुझे झकझोर दिया। इतने मासूम लोगों की जान जाना दुखद है। जब मैंने हादसे के डिटेल्स और मृतकों की सूची देखी, तो लम्नुंथेम का नाम और तस्वीर देखकर मुझे याद आया कि वह मेरे रियलिटी शो के ऑडिशन के लिए आई थीं।”

निकिता ने आगे कहा, “उनकी आंखों में गजब का उत्साह और सकारात्मकता थी। वह जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहती थी। यह हादसा जिंदगी की अनिश्चितता दिखाता है। 15 दिन पहले वह शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित थी और आज वह हमारे बीच नहीं हैं। 

मैं स्तब्ध हूं। मेरी प्रार्थना है कि ऐसा हादसा फिर कभी न हो। मृतकों की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को यह दुख सहने की ताकत मिले।”बता दें कि 12 जून को एयर इंडिया का प्लेन हादसे का शिकार हो गया। इस फ्लाइट एआई-171 में 241 लोग सवार थे।

अहमदाबाद में टेकऑफ के तुरंत बाद प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में 240 लोगों के साथ ही लम्नुंथेम सिंगसन की जान चली गई। उनके पार्थिव देह को इंडिगो फ्लाइट से अहमदाबाद से दीमापुर लाया गया, जहां परिवार, समुदाय के लोग और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।इस त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Nikita Rawal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD