Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजभवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 11वां अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस

राज्यपाल ने योग को जीवनशैली बनाने का आह्वान किया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, 11th International Yoga Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 16:49 IST

राजभवन शिमला में आज 11वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे और अन्य प्रतिभागियों के साथ विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि योग की शास्वत प्रासंगिकता है और यह अध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि योग मानव जगत के लिए भारत के ऋषि मुनियों का एक अनमोल उपहार है। यह न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम भी है।

राज्यपाल ने कहा कि योग को विधिवत रूप देने का श्रेय जहां महर्षि पंतजलि को जाता है वहीं योग परम्परा की शुरूआत आदियोगी भगवान शिव से मानी जाती है। भगवान शिव ने ही योग नृत्य और ध्यान की शुरूआत की और मानवता को यह दिव्य परम्परा भेंट की।

श्री शुक्ल ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि इस प्राचीन धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा मिली है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने से भारत की संस्कृतिक विरासत को विश्वभर में मान्यता और सम्मान मिला है। 

आज विश्व के अनेक देश इस दिन को योग दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मना रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि योग किसी धर्म से संबंधित नहीं है बल्कि मानसिक चेतना और शारीरिक स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त करता है। विश्वभर के लोग योग को शारीरिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता के लिए अपना रहे हैं। 

योग केवल शारीरिक क्रियाएं नहीं बल्कि संतुलित जीवन जीने की कला भी है जिससे एक जिम्मेदार समाज का निर्माण होता है।  राज्यपाल ने सभी लोगों से एक स्वस्थ व संतुलित जीवन जीने के लिए योग को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग सामाजिक बुराइयों को मिटाने, स्वास्थ्य सुधारने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से निपटने में भी मददगार है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक सुन्दर और शान्तिप्रिय प्रदेश है। इस प्रदेश की पवित्रता बनाए रखने के लिए हमें सामुहिक रूप से सजग होने की आवश्यकता है और योग इस दिशा में कारगर कदम साबित होगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग के प्रो. सत्य प्रकाश पाठक द्वारा इस अवसर पर योग सत्र का संचालन किया गया।

राज्यपाल के सचिव सी.पी.वर्मा, अधिकारियों, विद्यार्थियों और राजभवन के कर्मचारियों ने भी योग सत्र में भाग लिया।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , 11th International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD