Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

पुराने गानों के साथ 'पंजाब की कटरीना' ने उठाया सुहाने मौसम का लुत्फ

Shehnaaz Gill, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 15:52 IST

'पंजाब की कटरीना कैफ' के नाम से मशहूर शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रशंसकों को अपनी जिंदगी के पॉजिटिव पलों से रूबरू कराती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है! अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर पुराने गानों को याद कर वीडियो शेयर किया है। 

वीडियो में शहनाज कार से कहीं जा रही हैं और उन्होंने वीडियो के बैकग्राउंड में साल 1968 में आई फिल्म 'कन्यादान' का गाना 'लिखे जो खत तुझे' को जोड़कर ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर का इस्तेमाल किया। ये गाना 60 के दशक की याद दिलाता है।

कुछ समय पहले अभिनेत्री ने काले रंग की लग्जरी एसयूवी गाड़ी खरीदी थी। इसकी जानकारी भी उन्होंने फैंस को इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी थी। खुशी का इजहार करते हुए लिखा, ''सपनों से लेकर ड्राइववे तक। मेरी मेहनत के चार पहिये हैं। 

सच में धन्य महसूस कर रही हूं! वाहेगुरु तेरा शुक्र।'' शहनाज गिल को बचपन से एक्टिंग का काफी शौक था। उन्होंने कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियो में भी अपनी आवाज दी। 

2017 में, उन्होंने 'सत श्री अकाल' से पंजाबी फिल्म में डेब्यू किया, लेकिन रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी। इस शो के बाद उन्हें सलमान खान ने अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए एक रोल ऑफर किया।

इसके बाद उन्हें निर्देशक करण बुलानी की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में देखा गया था। इस फिल्म में डॉली सिंह, कुशा कपिला, और शिबानी बेदी अहम रोल में नजर आईं। उन्होंने राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के लिए आइटम सॉन्ग 'सजना वे सजना' भी किया। 

इस गाने के लिए उनकी खूब प्रशंसा भी हुई थी। उन्होंने रैपर सिंगर हनी सिंह के साथ 'शीशे वाली चुन्नी' नामक म्यूजिक वीडियो में काम किया। इस गाने को 2 घंटे में 1.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था।

 

Tags: Shehnaaz Gill , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD