Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

शी जिनपिंग ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से की मुलाकात

Xi Jinping, Nanjing, Chinese President Xi Jinping, Chinese, China, New Zealand Prime Minister, Christopher Luxon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 15:13 IST

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 20 जून की सुबह पेइचिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में चीन की आधिकारिक यात्रा कर रहे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की। शी जिनपिंग ने बताया कि राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से पिछले 50 वर्षों में चीन-न्यूजीलैंड संबंध अंतर्राष्ट्रीय स्थिति के उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। 

दोनों पक्ष हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और मिलकर आगे बढ़ते हैं। दोनों देशों के बीच संबंध लंबे समय से पश्चिमी विकसित देशों के साथ चीन के संबंधों में सबसे आगे रहे हैं, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ हुआ है। चीन-न्यूजीलैंड व्यापक रणनीतिक साझेदारी अपने दूसरे दशक में प्रवेश कर रही है। 

दोनों पक्षों को नए दशक में चीन-न्यूजीलैंड संबंधों के अधिक विकास को बढ़ावा देना चाहिए और दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाना चाहिए। शी जिनपिंग ने जोर देकर कहा कि चीन और न्यूजीलैंड को द्विपक्षीय संबंधों में सहयोग को अधिक प्रमुख स्थान देना चाहिए, अपने पूरक लाभों को निभाना चाहिए, व्यापार और निवेश सहयोग को गहरा करते हुए वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार, जलवायु परिवर्तन के मुकाबले और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सहयोग की निहित क्षमता का दोहन करना चाहिए, शिक्षा, संस्कृति, युवा और स्थानीय आदान-प्रदान को मजबूत करते हुए द्विपक्षीय संबंधों के अर्थ को समृद्ध करना चाहिए।

लक्सन ने कहा कि न्यूजीलैंड-चीन संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। साल 2014 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने न्यूजीलैंड का दौरा किया और दोनों पक्षों ने एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित की। दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग फल-फूल रहा है। 

न्यूजीलैंड चीन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है और 'एक-चीन नीति' का पालन करना जारी रखेगा। न्यूजीलैंड चीन के साथ आपसी सम्मान और आपसी समझ कायम रखते हुए उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने, व्यापार और निवेश का विस्तार करने, कृषि, मत्स्य पालन और डेयरी उद्योगों में सहयोग को गहरा करने और पर्यटन, शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए तैयार है, ताकि न्यूजीलैंड-चीन संबंधों के अधिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

 

Tags: Xi Jinping , Nanjing , Chinese President Xi Jinping , Chinese , China , New Zealand Prime Minister , Christopher Luxon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD