Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

नरेन्‍द्र मोदी ने न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Christopher Luxon, Auckland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऑकलैंड , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 11:17 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऑकलैंड में आयोजित "किया ओरा मोदी" कार्यक्रम में न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की विशाल सभा को संबोधित किया। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री, माननीय क्रिस्टोफर लक्सन भी विशेष रूप से उपस्थित थे। 10,000 से अधिक भारतीय प्रवासियों की सभा में गर्मजोशी, ऊर्जा और उत्साह था।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री लक्सन को उनकी गरिमामय उपस्थिति और कीवी-भारतीय समुदाय के कल्याण सहित द्विपक्षीय साझेदारी के लिए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए की। उन्होंने समुदाय द्वारा किए गए विशेष स्वागत की सराहना की। भारतीय समुदाय एक सक्रिय शक्ति के रूप में उभरा है और न्यूजीलैंड में जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध करते हुए अपनी संस्कृति, त्योहारों और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए समुदाय की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से समुदाय की नि:स्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए स्वयंसेवा, दान और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय कार्यों का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सभा भले ही भारतीय प्रवासियों की हो, लेकिन वास्तव में यह भारत-न्यूजीलैंड की मित्रता, खेल संबंधों और आर्थिक साझेदारी का समारोह है। उन्होंने कहा कि 2026 में खेल सहयोग के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं और दोनों देश अपने खेल संबंधों को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने स्थानीय माओरी संस्कृति के समावेशी और सतत दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि भारत भी विकास के ऐसे मार्ग पर चल रहा है जो विरासत को विकास के साथ जोड़ता है।

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय से आग्रह किया कि वे भारत और न्यूजीलैंड के बीच मित्रता, विश्वास और सहयोग के सेतु के रूप में कार्य करते रहें और दोनों देशों के लाभ के लिए रणनीतिक साझेदारी की पूरी क्षमता को साकार करने में योगदान दें।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Christopher Luxon , Auckland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD