Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केवल सिंह पठानिया ने आगामी मॉनसून सीज़न की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 14:12 IST

आगामी मॉनसून सीज़न को लेकर आज शाहपुर उपमंडल के एसडीएम कार्यालय सभागार में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गईए जिसकी अध्यक्षता उपमुख्य सचेतक एवं विधायक  केवल सिंह पठानिया ने की। बैठक में पठानिया ने संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए कि वे मॉनसून से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें तथा संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर समय रहते उचित कदम उठाएं ताकि जान.माल के नुकसान से बचाव किया जा सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि त्वरित प्रतिक्रिया दल आवश्यक उपकरणों सहित पूरी तरह से तैयार रहें तथा विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर किसी भी आपदा की स्थिति से तत्काल निपटने की योजना बनाएं।उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए जलशक्ति विभाग आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ले तथा पेयजल टैंकोंए कूहलों और स्कूलों के टैंकों की सफाई एवं क्लोरीनेशन भी समय पर करवाना सुनिश्चित करे। 

लोक निर्माणए नगर पंचायतए खंड विकास व अन्य विभाग अपने.अपने क्षेत्रों की नालियों व नालों की समय पर सफाई करें। सूखे व कमजोर पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाया जाए ताकि हादसों से बचा जा सके। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग दुर्गम क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और भंडारण सुनिश्चित करे।

पठानिया ने डैम प्रबंधन अधिकारियों से भी बैठक कर कहा कि डैम सुरक्षा अधिनियम 2021 के तहत पूर्व चेतावनी प्रणाली अनिवार्य है। डैम से पानी छोड़े जाने से पहले सायरन द्वारा चेतावनी दी जाए और जन प्रतिनिधियों को सूचित किया जाए।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नदी.नालों के पास न जाएं और आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें।बैठक में बताया गया कि शाहपुर उपमंडल में 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष पहले से ही स्थापित है। आपदा की स्थिति में 01892.237007 या 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में एसडीएम करतार चंदए अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अमित डोगराए तहसीलदार दीक्षांत ठाकुरए बीडीओ कमल जीत सिंहए एसएचओ करतार सिंहए एसडीओ जलशक्ति रज्जाक मोहम्मदए सहायक अभियंता विद्युत विक्रम शर्माए नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय गुलेरियाए पार्षद राजीव पटियालए सचिव प्रदीप दीक्षित सहित अन्य विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD