Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

शनाया ने शेयर किया बीटीएस वीडियो, विक्रांत संग दिखाई ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की झलक

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Shanaya Kapoor, Aankhon Ki Gustaakhiyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Jun 2025

Last updated on: Jun 20, 2025, 12:18 IST

अभिनेत्री शनाया कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के प्रमोशन में जुटी हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोशल मीडिया पर पहले आउटडोर शूट का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में शनाया अपने को-स्टार विक्रांत मैसी के साथ मुस्कुराती और उनके हाथ को पकड़े नजर आईं। 

यह बीटीएस (बिहाइंड-द-सीन्स) क्लिप उनकी ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री और सेट पर हल्के-फुल्के माहौल को दिखाता है। वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला आउटडोर शेड्यूल विक्रांत मैसी के साथ बीटीएस।”

उन्होंने बैकग्राउंड में फिल्म के टाइटल ट्रैक का टीजर भी जोड़ा, जिसने इस पल को और भी खूबसूरत बना दिया।हाल ही में, विक्रांत मैसी ने भी शानाया के साथ एक मजेदार बीटीएस मोमेंट शेयर किया था। शेयर की गई तस्वीर में विक्रांत साइकिल चलाते दिखे, उनके साथ शनाया भी नजर आईं। 

तस्वीर में शनाया आंखों पर कपड़ा बांधे साइकिल चला रही थीं, जबकि विक्रांत मुस्कुरा रहे थे। विक्रांत ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मुसीबत में फंस गए और शायद प्यार में भी शनाया कपूर।”‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें एक प्रेम कहानी की झलक दिखी। 

टीजर में विक्रांत एक ब्लाइंड म्यूजिशियन की भूमिका में हैं। वहीं, शनाया थिएटर आर्टिस्ट की भूमिका में हैं। टीजर का अंत विक्रांत के किरदार के डायलॉग ‘लव इज ब्लाइंड’ के साथ होता है। संतोष सिंह के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा, रस्किन बॉन्ड की मशहूर कहानी ‘द आइज हैव इट’ से प्रेरित है। 

फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स के बैनर तले मानसी बगला और वरुण बगला ने किया है।‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Shanaya Kapoor , Aankhon Ki Gustaakhiyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD