Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'लाइव परफॉर्मेंस' चुनौतीपूर्ण लेकिन मजेदार होती है : जोनिता गांधी

Jonita Gandhi, Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 15:55 IST

प्लेबैक सिंगर जोनिता गांधी हाल ही में रिलीज हुए नए गाने 'बेपरवाई' की सफलता का आनंद ले रही हैं। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने लाइव ऑडियंस के सामने परफॉर्म करने के अनुभव के बारे में बात की है। जोनिता गांधी ने आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि लाइव परफॉर्मेंस करते समय उन्हें हमेशा सतर्क रहना पड़ता है, क्योंकि स्टेज पर गाते वक्त एक साथ बहुत सी चीजें होती हैं, जिन पर ध्यान देना पड़ता है।

जोनिता गांधी ने कहा, ''लाइव गाना गाते वक्त बहुत ध्यान और तैयारी की जरूरत होती है, क्योंकि आपको सिर्फ एक ही मौका मिलता है। स्टेज पर जब आप गाना गाते हैं, तो उसी समय सबकुछ सही करना होता है, इसके लिए कोई दूसरा मौका नहीं मिलता। वहीं, स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते वक्त आप बार-बार रीटेक ले सकते हैं। अगर कुछ गलती हो जाए या कुछ अच्छा न लगे, तो उसमें सुधार सकते हैं और दोबारा गा सकते हैं।

लेकिन, लाइव परफॉर्मेंस में ऐसा नहीं होता, आपको एक ही बार में सबकुछ सही करना होता है और यही बात इस काम को मजेदार और चुनौतीपूर्ण बनाती है।''लाइव परफॉर्मेंस में कई तरह की चुनौतियां होती हैं। सिर्फ गाना ही नहीं, कलाकार को और भी कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। उन्हें खास तरह से दिखना होता है और स्टेज प्रोडक्शन का भी ध्यान रखना पड़ता है। यह सब एक साथ करना मुश्किल होता है। इन सबसे कलाकार कैसे निपटते हैं?

इस सवाल के जवाब में जोनिता ने आईएएनएस से कहा, ''जब आप लाइव परफॉर्म करते हैं, तो सिर्फ गाना नहीं होता, साथ में बहुत सारी चीजें होती हैं, जैसे लाइटिंग, कोरियोग्राफी, आउटफिट, चेहरे के एक्सप्रेशन, इन सबका ध्यान रखना होता है। जबकि, स्टूडियो में गाते समय, इन चीजों की जरूरत नहीं होती। वहां आप बस गाना गाते हैं या कुछ नया बनाते हैं। लेकिन, स्टेज पर ये सारी चीजें नहीं होती हैं, इन सब चीजों को एक बोझ की तरह नहीं, बल्कि एक मौका मानना चाहिए। इनका सही इस्तेमाल करके आप अपनी परफॉर्मेंस का एक शानदार अनुभव बना सकते हैं। इससे ऑडियंस ज्यादा जुड़ाव महसूस करती है।''

 

Tags: Jonita Gandhi , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD