Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

दिलवालों को हिना खान का मैसेज, 'फूल देने वाला नहीं, फूलों की तरह रखने वाला ढूंढो'

Hina Khan, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 15:48 IST

टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान ने पति रॉकी जायसवाल के साथ एक खुशनुमा पल साझा करके निजी जिंदगी की एक दिल को छू लेने वाली झलक दिखाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।  अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति रॉकी प्यार से हिना के पैरों में तेल लगाते नजर आ रहे हैं। 

उन्होंने क्लिप के बैकग्राउंड में जैन जोहैब का गाना ‘रांझेया वे’ को जोड़ा है। वीडियो के साथ, हिना ने कैप्शन में लिखा, "शायद ऊपर वाले ने जिस्म की तकलीफ दी, पर रूह का सुख भी दिया।" वहीं, वीडियो के क्लिप पर लिखा था, "फूल देने वाला नहीं, फूल की तरह रखने वाला ढूंढो।"हिना और रॉकी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। 4 जून को दोनों ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों की मौजूदगी में आयोजित एक निजी समारोह में शादी की।

अपनी शादी का वीडियो साझा करते हुए, हिना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं इस खास दिन पर खुद को उतना ही साधारण रखने में कामयाब रही, जितना मैंने सोचा था। न भारी लहंगा, न भारी मेकअप, न हेयरस्टाइल।” उन्होंने कहा कि उन्हें चमक-दमक की जरूरत नहीं, क्योंकि उनके आसपास का प्यार और देखभाल ही उन्हें चमकाता है।हिना ने लिखा, “मैं अपने चारों ओर प्यार की आभा से संतुष्ट हूं। यही मेरे लिए मायने रखता है।” 

शादी के दिन हिना ने खास साड़ी पहनी थी। इस पर हिना और रॉकी के नाम जरी के साथ कढ़ाई में लिखे थे, जो इस पल को और खास बनाता है। उन्होंने कुंदन ज्वेलरी, नेकपीस, झुमके, चूड़ियां और मांग टीका के साथ अपने लुक को पूरा किया। मेकअप में उन्होंने गोल्डन आईशैडो, हल्का काजल, मस्कारा, पिंक ब्लश को चुना, जो उनकी सादगी को और निखार रहा था।

 

Tags: Hina Khan , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD