Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रामचरण स्टारर 'पेड्डी' में दिखेगा अनोखा ट्रेन सीक्वेंस एक्शन सीन, सामने आई झलक

Ram Charan, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 15:41 IST

निर्देशक बुची बाबू सना की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' की यूनिट शानदार ट्रेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं, जो अनोखे ट्रेन एक्शन सीन की शूटिंग करते नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार, भारतीय सिनेमा में पहली बार ऐसा सीन देखने को मिलेगा। 

फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में एक बड़े सेट पर हो रही है, जिसे खास तौर पर इस रोमांचक एक्शन सीन के लिए तैयार किया गया है। मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर अविनाश कोल्ला ने इस ट्रेन सेट को इतनी बारीकी से तैयार किया है कि यह अपने आप में एक शानदार नजारा है। 

इस हाई-बजट एक्शन सीन के दौरान राम चरण अपने करियर के सबसे खतरनाक स्टंट्स करते नजर आएंगे। इस सीन की शूटिंग 19 जून तक चलेगी।एक्शन कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी नबकांत मास्टर ने संभाली है, जो ‘पुष्पा 2’ के लिए मशहूर हैं। यह सीन फिल्म का सबसे चर्चित हिस्सा होने वाला है।

राम चरण अपने किरदार में पूरी तरह डूबकर निर्देशक बुची बाबू सना के भव्य विजन को जीवंत करने में जुटे हुए हैं। फिल्म की झलक के अलावा दर्शक कहानी और कलाकारों को भी पसंद कर रहे हैं। यह कहानी की व्यापकता के कारण बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव देने वाला है।

फिल्म को भव्य स्तर पर बनाया जा रहा है, जिसे वेंकट सतीश किलारु 'वृद्धि सिनेमाज' के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। हाल ही में एक गांव की पृष्ठभूमि पर कुछ अहम सीन और एक्शन सीक्वेंस फिल्माए गए हैं।

फिल्म में राम चरण के साथ अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सिनेमैटोग्राफी आर रत्नवेलु, संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान और एडिटिंग नेशनल अवॉर्ड विजेता नवीन नूली का है। ‘पेड्डी’ अगले साल 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज होगी।

 

Tags: Ram Charan , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD