Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गढ़चिरौली के छात्रों की इसरो यात्रा, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 16 Jun 2025

Last updated on: Jun 17, 2025, 16:18 IST

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के नक्सल प्रभावित और आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों के 120 छात्रों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। सिरोंचा, वांगेपल्ली (अहेरी) और नवेगांव के समाज कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों के ये छात्र पहली बार बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) केंद्र का दौरा करने के लिए रवाना हुए। 

इनमें से कई छात्रों ने न तो पहले कभी हवाई जहाज देखा था और न ही जिला मुख्यालय गए थे। इस स्वप्निल यात्रा के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छात्रों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने छात्रों से बातचीत की और उनसे पूछा कि वे कहां जा रहे हैं, क्या देखने वाले हैं और कैसे यात्रा करेंगे। उन्होंने बच्चों से कहा, "खूब मेहनत से पढ़ाई करो और जीवन में सफल बनो।" इस अनूठी पहल की शुरुआत समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. सचिन मडावी ने की थी। 

उनकी इस संकल्पना को जिला कलेक्टर पंडा ने तुरंत मंजूरी दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सह-पालक मंत्री आशीष जायसवाल ने इस योजना के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई। इसरो की इस यात्रा से छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानने और वैज्ञानिक बनने की प्रेरणा मिलेगी।

कई छात्रों ने बताया कि वे इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने और अंतरिक्ष मिशनों के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं। छात्रों ने बताया कि यह यात्रा न केवल बच्चों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है, बल्कि यह गढ़चिरौली जैसे पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को बड़े सपने देखने का मौका भी देती है। इस पहल से शिक्षा और प्रेरणा के नए द्वार खुलेंगे, जिससे वे भविष्य में देश के विकास में योगदान दे सकेंगे।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD