Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऊना को विकास की बड़ी सौगात, सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया 25.79 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

शिक्षा और अधोसंरचना क्षेत्र को मिली नई रफ्तार

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

ऊना , 16 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 18:21 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र को 25.79 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाले विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले 8.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (बाल) पाठशाला ऊना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस भवन से छात्रों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना के अत्याधुनिक शैक्षणिक ब्लॉक का लोकार्पण किया। यह ब्लॉक स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाओं और प्रशासनिक इकाइयों से सुसज्जित है और यहां उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाई देगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले ‘न्यू गर्ल्स हॉस्टल’ की आधारशिला भी रखी। यह छात्रावास विशेष रूप से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास सुविधा प्रदान करेगा, जिससे बेटियों की उच्च शिक्षा तक पहुंच और अधिक सुलभ होगी। मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर गगरेट के विधायक राकेश कालिया, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, राज्य एससी आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा व अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD