Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

गजब संयोग: वही दिन, वही दो टीमें... पहले भी निर्णायक मैच में छूट चुका है अहम कैच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, WTC final, South Africa, Aiden Markram, ICC World Test Championship , Australia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2025

Last updated on: Jun 14, 2025, 17:30 IST

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में एक गजब संयोग देखने को मिला। इस खिताबी मुकाबले के तीसरे दिन (13 जून) स्टीव स्मिथ से टेंबा बावुमा का अहम कैच छूट गया। स्मिथ से न सिर्फ कैच छूटा, बल्कि वह अपने दाएं हाथ की उंगली चोटिल भी करवा बैठे और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ गया। इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने तीसरे दिन की समाप्ति तक एडेन मार्करम के साथ अटूट 143 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया है।

संयोग की बात है कि इससे ठीक 26 साल पहले 13 जून 1999 को भी दोनों देशों के बीच अहम मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।यह वनडे विश्व कप का मुकाबला था। हेडिंग्ले के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट खोकर 271 रन बनाए।दक्षिण अफ्रीका को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में हर्शल गिब्स का अहम योगदान था, जिन्होंने 134 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव साफ तौर पर नजर आ रहा था। टीम ने 48 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद स्टीव वॉ ने रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की।इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ का एक कैच टपका दिया।

इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए स्टीव वॉ ने शतक जड़ा। वॉ ने 110 गेंदों में नाबाद 120 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने मैच पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। इसी विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना एक बार फिर दक्षिण अफ्रीकी टीम से हुआ, लेकिन यह टाई रहा। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में प्रवेश किया। उसने खिताबी मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदकर विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , WTC final , South Africa , Aiden Markram , ICC World Test Championship , Australia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD