Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतक लगाकर एडन मार्कराम ने कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, WTC final, South Africa, Aiden Markram, ICC World Test Championship , Australia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jun 2025

Last updated on: Jun 14, 2025, 17:27 IST

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडन मार्कराम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतक लगाकर न सिर्फ अपनी टीम को चैंपियन बनने की दहलीज पर खड़ा कर दिया है, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। एडन मार्कराम ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाया है। वह 159 गेंदों में 102 रन पर नाबाद हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल में शतक लगाने वाले मार्कराम साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी आईसीसी खिताब के फाइनल में शतक लगाने वाले मार्कराम तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले वनडे विश्व कप 1975 के फाइनल में वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड ने और 1996 वनडे विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा ने शतक लगाया था। वहीं, किसी आईसीसी खिताब फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले वह पांचवें बल्लेबाज बने हैं।

एडन मार्कराम के नाबाद शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम करने के लिए साउथ अफ्रीका को महज 69 रन चाहिए। टीम का स्कोर दो विकेट पर 213 रन है। मार्कराम 102 और टेंबा बवुमा 65 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच 143 रन की साझेदारी हो चुकी है।ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने 66 और ब्यू वेबस्टर ने 72 रन बनाए थे। 

साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिए थे।साउथ अफ्रीकी टीम 138 पर ऑल आउट होकर पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 74 रन से पिछड़ गई थी। पैट कमिंस ने छह विकेट लिए थे।ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में एक समय 66 पर छह विकेट खो चुकी थी, लेकिन एलेक्स कैरी के 43 और मिचेल स्टार्क के 58 रन की बदौलत उसकी पारी 207 तक पहुंची। रबाडा ने चार विकेट लिए थे। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , WTC final , South Africa , Aiden Markram , ICC World Test Championship , Australia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD