Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

बर्थडे स्पेशल : फिटनेस फ्रीक दिशा पाटनी, फैंस को अक्सर सिखाती हैं नए-नए ट्रिक्स

Disha Patani, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 15:13 IST

पहली हिंदी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में सीधी-सादी लड़की यानी ‘प्रियंका झा’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी डेब्यू के साथ ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं। हालांकि, ‘हिट कम और फ्लॉप ज्यादा’ की जकड़ में आई अभिनेत्री के लिए अभिनय का सफर भले ही मुश्किल भरा रहा हो, वह एक सफल फिटनेस फ्रीक हैं। 13 जून को अभिनेत्री का 32वां जन्मदिन है।

दिशा फिटनेस फ्रीक हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर फिटनेस और हेल्थ से जुड़े वीडियोज को शेयर करती रहती हैं। वह प्रतिदिन जिम में वर्कआउट करने के साथ ही खास डाइट प्लान को भी अपनाती हैं और अक्सर प्रशंसकों को इसकी सलाह देती हैं। दिशा बेहतरीन किक बॉक्सिंग भी करती हैं। वह कार्डियो एक्सरसाइज जैसे डांसिंग, जिम्नास्टिक में भी ट्रेंड हैं। अभिनेत्री ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह सिर्फ जिम ही नहीं जातीं बल्कि, मेंटल फिटनेस पर भी काम करती हैं और इसके लिए उन्होंने मेडिटेशन को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाया है।

एक अन्य पोस्ट में अभिनेत्री ने बताया कि वह जंक फूड और प्रोसेस्ड चीजों से कोसों दूर रहती हैं। उनका मानना है कि ऐसी चीजों को खाने से बेहतर है कि हम हरी सब्जियों, फलों और अन्य हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करें।हेल्दी डाइट के साथ ही दिशा जिम में हार्डकोर वर्कआउट भी करती हैं। वह डांस, जिम्नास्टिक, किक बॉक्सिंग के साथ ही वेट लिफ्ट का अभ्यास भी करती हैं। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग करना बेहद पसंद है, जिसके लिए वह समय निकालती हैं। दिशा खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योग और ध्यान का भी सहारा लेती हैं।

दिशा का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। उन्होंने पढ़ाई भी बरेली से ही पूरी की। उनकी मां जहां मेडिकल सेक्टर में हैं, वहीं पिता पुलिस में हैं।दिशा की गिनती उन हस्तियों में की जाती है, जो फिट रहती हैं और अपने फिगर को भी मेंटेन रखती हैं। दिशा ने अभिनय की शुरुआत साल 2015 में तेलुगू फिल्म 'लोफर' से की थी, जिसमें अभिनेता वरुण तेज मुख्य भूमिका में थे।

इसके बाद उन्होंने साल 2016 में स्पोर्ट्स बायोपिक 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।इसके बाद वह 'कुंग फू योगा', 'वेलकम टू द न्यूयॉर्क', 'बागी 2', 'भारत', 'मलंग', 'एक विलेन रिटर्न्स', 'योद्धा', 'राधे' समेत अन्य फिल्मों में नजर आईं। बॉलीवुड, साउथ के साथ ही वह हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं।

 

Tags: Disha Patani , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD