Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

‘द बंगाल फाइल्स’ में ‘कश्मीरी पंडित’ का किरदार निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी : दर्शन कुमार

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, The Bengal Files, Darshan Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 15:06 IST

फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर गुरुवार को जारी हो गया। फिल्म में अभिनेता दर्शन कुमार दमदार भूमिका में हैं। उन्होंने बताया कि इस बार उनका किरदार और भी शानदार है। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दर्शन कुमार के किरदार का नाम 'पंडित शिवा' है।

टीजर दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोरने वाला और सच्चाई को बेबाकी से दिखाने वाला है। फिल्म में अभिनेता दर्शन कुमार के साथ अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर, बब्बू मान और पल्लवी जोशी जैसे सितारों के किरदारों की झलक दिखाई गई है। दर्शन कुमार फिल्म में एक बार फिर से कश्मीरी पंडित की भूमिका में हैं। उन्होंने इस किरदार को निभाने को एक जिम्मेदारी बताया।

दर्शन ने बताया, “मैं ‘द बंगाल फाइल्स’ के टीजर को लेकर उत्साहित और थोड़ा नर्वस हूं। मेरा किरदार एक पूरी कम्युनिटी के दर्द, ताकत और हिम्मत को दिखाता है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद फिर से कश्मीरी पंडित का किरदार निभाना सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। इस बार यह किरदार और भी गहरा, भावनात्मक और सच्चाई से भरा है। मैंने इस किरदार को निभाने में खूब मेहनत की है, जिससे अनसुनी आवाजों को इंसाफ मिल सके।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक उनके किरदार की यात्रा और फिल्म के संदेश से जुड़ेंगे। दर्शन ने कहा, “कुछ कहानियां सिर्फ सुनाने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए होती हैं। दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।”अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और पुनीत इस्सर जैसे एक्टर्स के साथ काम करने के बारे में दर्शन ने कहा, “इन दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए प्रेरणादायक और सम्मान की बात है।”

फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है और इसे अभिषेक अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है। यह विवेक रंजन की ‘फाइल्स’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जो ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद सिनेमाघरों में आ रही है।फिल्म डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगों जैसे अविभाजित बंगाल के सांप्रदायिक दंगों की घटनाओं पर आधारित है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , The Bengal Files , Darshan Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD