Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जालंधर में ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ’ अभियान के 103 दिन, 577 तस्करों को ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार

10 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया, 258 प्रभावित व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा : पुलिस कमिश्नर

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 14:14 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशे को खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ’ अभियान ने आज 103 दिन पूरे कर लिए है। इस अनूठी पहल के तहत पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 410 मामलों में 577 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में नशे की खेप जब्त की है। 

इन बरामदगी में 50.150 किलोग्राम चूरा पोस्त, 24.935 किलोग्राम हेरोइन, 1.161 किलोग्राम चरस, 3.720 किलोग्राम गांजा, 9,668 कैप्सूल/गोलियां, 3,30,700 रुपये ड्रग मनी, छह पिस्तौल और 14 कारतूस शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर भर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के सार्थक परिणाम सामने आए हैं, जिसके तहत बड़े पैमाने पर बरामदगी और गिरफ्तारियां की गई है। 

उन्होंने कहा कि यह सभी प्रयास मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के राज्य को रंगला पंजाब बनाने के सपने को साकार करने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने शहर से नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दोहराया। 

अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशा तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने नशा तस्करों द्वारा विशेष रूप से ड्रग मनी से बनाए गए अवैध ढांचों/कब्जों को ध्वस्त करने में नागरिक प्रशासन की मदद की है। सिविल प्रशासन द्वारा पुलिस की मदद से दस से अधिक ऐसे ढांचों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसी तरह इस अभियान के अंतर्गत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लगभग 11 फरार अपराधियों को सफलतापूर्वक पकड़ा गया है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि राज्य सरकार राज्य से नशे के खात्मे के लिए प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम की त्रि-आयामी नीति लागू कर रही है और ‘नशा मुक्ति’ प्रयासों के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से 11 जून, 2025 के बीच ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ के तहत 258 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD