Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

विवादों में घिरी दिलजीत दोसांझ स्टारर 'सरदार जी 3', पाकिस्तानी कलाकारों की भागीदारी पर आपत्ति

Diljit Dosanjh, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie, Sardarji 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 14:35 IST

अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। महाराष्ट्र के बीजेपी चित्रपट कामगार आघाड़ी संघ ने पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेताओं हानिया आमिर, नासिर चिन्योटी, डैनियल खावर और सलीम अलबेला शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी चित्रपट कामगार आघाड़ी संघ ने भू-राजनीतिक तनाव और कुछ पाकिस्तानी हस्तियों के भारत विरोधी बयानों के मद्देनजर इस सहयोग पर गंभीर चिंता जताई। 

खासकर, भारत के हालिया ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के जवाब में सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों को लेकर संगठन नाराज है। संघ का कहना है कि भारतीय सिनेमा में पाकिस्तानी कलाकारों को जगह देना गलत है और यह देश की भावनाओं और सम्मान के खिलाफ है।

संघ ने अपने बयान में कहा, "हम किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय सिनेमा से जोड़ने का कड़ा विरोध करते हैं। भाजपा चित्रपट कामगार संघ की मांग है कि ‘सरदार जी 3’ को सेंसर सर्टिफिकेट न मिले। यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है, यह राष्ट्रीय भावना और हमारे देश की गरिमा से जुड़ा मुद्दा भी है।"

संघ ने आगे कहा कि भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों की भागीदारी सशस्त्र बलों के बलिदान का अपमान है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने खुले तौर पर भारत को अपना दुश्मन घोषित कर दिया है और फिर भी हम उनके कलाकारों के लिए दरवाजे खोलते रहते हैं। यह अस्वीकार्य है। 

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के श्रमिकों और तकनीशियनों के प्रतिनिधि के रूप में हम चुप नहीं बैठ सकते और ऐसा होने नहीं दे सकते।" बयान के अंत में उन्होंने सीबीएफसी, सूचना और प्रसारण मंत्रालय से राष्ट्रीय भावना के अनुरूप कार्य करने और फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार करके और भारतीय सिनेमाघरों में इसकी रिलीज को रोककर तत्काल कार्रवाई करने की अपील की।

संघ का कहना है कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय फिल्मों में मौका देना देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। वे सरकार से इस फिल्म को रिलीज न करने की अपील कर रहे हैं, ताकि राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा हो सके।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie , Sardarji 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD