Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पांचों आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत : एडिशनल एसपी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 09:14 IST

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच ने एक अहम मोड़ ले लिया है। हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए जुर्म कबूल कर लिया है। इस केस में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि, पुलिस को शक है कि इस हत्या में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। शिलांग के एडिशनल एसपी आशीष ने दावा किया कि इस केस में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि हमारे पास जांच के दौरान कई सबूत इकट्ठे हुए हैं, जिनके आधार पर हम यह विश्वास के साथ कह सकते हैं कि ये पांचों आरोपी इस अपराध में संलिप्त हैं। यदि भविष्य में जांच के दौरान और तथ्य सामने आते हैं, तो हम इस केस को और मजबूत करने की दिशा में प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सोनम के परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। अभी तक जो साक्ष्य मिले हैं, वो इन पांच आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त हैं, लेकिन जांच अभी जारी है। हो सकता है, इस मामले में 5 से अधिक लोग आरोपी हों।

वारदात के बाद आरोपियों की लोकेशन और मूवमेंट पर भी पुलिस गहराई से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी शिलांग से गुवाहाटी, फिर इंदौर और अंत में गाजीपुर पहुंचे। इस संदर्भ में जब एडिशनल एसपी से पूछा गया कि क्या यह कोई खास मूवमेंट पैटर्न है, तो उन्होंने कहा कि यह अभी जांच का विषय है। जैसे ही पूछताछ आगे बढ़ेगी, हमें और जानकारी मिलेगी कि यह मूवमेंट प्लान किया हुआ था या महज भागने की कोशिश। 

यह भी पता लगाने की कोशिश करेंगे कि क्या इनका कोई और ठिकाना था या कोई और जगह भी ये लोग गए थे।उन्होंने आगे कहा कि हम इस घटना से जुड़े हुए सभी तारों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। केस में जो भी महत्वपूर्ण तथ्य होंगे, उन्हें हम पूरी गंभीरता से जांच में शामिल करेंगे। हमारा उद्देश्य यह है कि इस हत्याकांड की तह तक पहुंचा जाए और हर आरोपी को कानून के कठघरे में लाया जाए।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Honeymoon Murder Case , Raja Raghuvanshi Murder Case , Meghalaya Police Special Investigation Team , Shillong , Meghalaya Police , Meghalaya , Sonam Raghuvanshi , Raja Raghuvanshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD