Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सेलिना जेटली ने शेयर की ऑस्ट्रिया के 'डिर्नडल' पोशाक में तस्वीर, मजाकिया अंदाज में पूछा सवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 18:47 IST

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऑस्ट्रिया की पारंपरिक पोशाक डिर्नडल के प्रति अपने प्रेम की झलक दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक सवाल भी पूछा। 'नो एंट्री' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर डिर्नडल पोशाक पहने अपनी तस्वीर पोस्ट की और इसके सांस्कृतिक महत्व को बताया। 

उन्होंने लिखा कि डिर्नडल ऑस्ट्रिया, खासकर अल्पाइन क्षेत्रों में महिलाओं की पारंपरिक पोशाक है। यह पोशाक ऑस्ट्रिया की संस्कृति का प्रतीक है और कई त्योहारों व स्थानीय मेलों में इसे पहना जाता है। सेलिना ने डिर्नडल को इतिहास और सुंदरता का मिश्रण बताया। इसकी फिटेड बॉडी, लहराती स्कर्ट और आकर्षक एप्रन ऑस्ट्रियाई संस्कृति की गरिमा को दिखाती हैं। हालांकि, उन्होंने मजाक में कहा कि ऑस्ट्रिया में सितंबर से जून तक इतनी ठंड रहती है कि वे केवल जुलाई और अगस्त में ही इसे पहन पाती हैं और तब भी जैकेट साथ रखना पड़ता है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "डिर्नडल ऑस्ट्रिया में महिलाओं का एक पारंपरिक परिधान है, खासकर अल्पाइन क्षेत्रों में। इसकी जड़ें 19वीं सदी से हैं, जिसे मूल रूप से ग्रामीण महिलाएं पहनती थीं। आज, डिर्नडल को इतिहास और विरासत के एक खूबसूरत मिश्रण के रूप में देखा जाता है, जिसे ऑक्टोबर-फेस्ट और स्थानीय मेलों जैसे त्योहारों पर गर्व से पहना जाता है। अपनी फिटेड स्कर्ट और आकर्षक एप्रन के साथ, डिर्नडल ऑस्ट्रियाई संस्कृति और शालीनता को दिखाता है।

"अभिनेत्री ने आगे लिखा, "डिर्नडल! मुझे ऑस्ट्रिया से प्यार है, लेकिन क्या यह पोशाक थोड़ा गर्म हो सकता है? ऑस्ट्रिया में रहती हूं, जहां सितंबर से जून के अंत तक बहुत ठंड होती है, मैं व्यक्तिगत रूप से केवल जुलाई और अगस्त में ही हल्के डिर्नडल पहनने का आनंद ले पाती हूं... इसे एक गर्म जैकेट के साथ पहन पाती हूं।

"सेलिना 2010 से अपने पति पीटर हाग और तीन बेटों के साथ ऑस्ट्रिया में रह रही हैं। वह अक्सर ऑस्ट्रिया की खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नदी के किनारे ध्यान करती फोटो शेयर की थी। 43 की उम्र में भी फिट अभिनेत्री ने बताया कि नदी के पास ध्यान और प्राणायाम करना बेहद फायदेमंद है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Celina Jaitly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD