Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

भटियात क्षेत्र में सड़क विस्तार को 200 करोड़ की 144 परियोजनाएं प्रस्तावित – कुलदीप सिंह पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया ने रताड़ी गांव में सामुदायिक भवन निर्माण एवं परिसर विस्तार का किया शिलान्यास

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा, ( चुवाड़ी) , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 17:43 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने  के लिए लगभग 200 करोड़ रुपयों की धन राशि के 144  परियोजना प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। वे आज ग्राम पंचायत साढल के रताड़ी गांव में श्री रविदास महासभा भटियात द्वारा आयोजित प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  भाग लेते हुए  बोल  रहे थे।

कुलदीप सिंह पठानिया ने  इस दौरान सामुदायिक भवन निर्माण एवं परिसर के विस्तार कार्यों का शिलान्यास भी किया । उन्होंने  विभागीय प्राक्कलन के आधार पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन  दिया।विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को कबीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए लोगों को संत रविदास एवं कबीर की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए भटियात विधानसभा क्षेत्र में जारी विकासात्मक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी गांव को  अगले दो वर्षों में सड़क सुविधा उपलब्ध  करवाई जाएगी। इसके लिए लगभग 200 करोड़  की धन राशि से छोटी-बड़ी सड़कों के 144  परियोजना प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। 

साथ में उन्होंने ये भी कहा कि निर्माणाधीन 35 से अधिक   संपर्क सड़कों का  अधिकांश कार्य पूर्ण किया जा चुका है, इनका  जल्दी लोकार्पण किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की मांग पर कहा कि इस क्षेत्र के साढल, सारना, सालोह, दौंठ, जांबल, रताड़ी आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं सुदृढ़ बनाने के लिए 4 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है। 

साथ में उन्होंने रताड़ी  गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को विभागीय  प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए। कुलदीप सिंह पठानिया ने श्री रविदास महासभा  द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। विधानसभा अध्यक्ष को  इससे पहले श्री रविदास महासभा के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।

एसडीएम पारस अग्रवाल, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम  चेला कृष्ण चंद, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस  कमेटी विजय  कंवर,   उपाध्यक्ष  नगर पंचायत   सुरेंद्र  चाढक,  ब्लॉक कांग्रेस  कमेटी  महिला विंग से शालू शर्मा,श्री रविदास महासभा से राज्य अध्यक्ष  पीसी भाटिया, ज़िला अध्यक्ष जगदीश चंद्र, खंड अध्यक्ष ओम प्रकाश, अधिशासी अभियंता  जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण  नरेन्द्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD