Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

‘सिर्फ तुम’ के 26 साल पूरे, अनीस बज्मी बोले- ‘कुछ कहानियां कभी पुरानी नहीं होती’

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Sirf Tum, Sanjay Kapoor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 17:30 IST

फिल्म निर्माता-निर्देशक अनीस बज्मी की साल साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिर्फ तुम’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 26 साल हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बज्मी ने बताया कि कुछ कहानियां कभी पुरानी नहीं होती हैं। अभिनेता संजय कपूर और प्रिया गिल स्टारर फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनीस ने कैप्शन में लिखा, “‘सिर्फ ‘सिर्फ तुम’ को 26 साल हो गए हैं। कुछ कहानियां कभी पुरानी नहीं होतीं। ये दिलों में और गहरी होती जाती हैं। इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास है, यह एक आशीर्वाद की तरह है। दर्शकों के प्यार के लिए आभारी हूं।”

1999 में रिलीज हुई ‘सिर्फ तुम’ में संजय कपूर और प्रिया गिल के साथ जैकी श्रॉफ, मोहनीश बहल और सुष्मिता सेन भी अहम भूमिकाओं में हैं। नदीम-श्रवण के मधुर संगीत से सजी यह फिल्म 1996 की तमिल फिल्म ‘कदल कोट्टई’ की रीमेक थी।फिल्म की कहानी यह दीपक और आरती नाम के एक ऐसे जोड़े की प्रेम कहानी है, जो एक-दूसरे से कभी नहीं मिले, लेकिन खत के जरिए प्रेम में पड़ जाते हैं। दोनों को एक-दूसरे का पता नहीं होता, फिर भी उनकी भावनाएं आपस में जोड़ी होती हैं। तमाम मुश्किलों के बाद दोनों अंत में एक-दूसरे से मिल जाते हैं।

अनीस बज्मी ने 1995 में ‘हलचल’ के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन, 1998 में ‘प्यार तो होना ही था’ से उन्हें पहली बार बड़ी सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने ‘नो एंट्री’, ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’, ‘रेडी’, ‘वेलकम बैक’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी सफल फिल्में दीं। वहीं, फिल्म में दीपक का किरदार निभाने वाले अभिनेता संजय कपूर ने साल 1995 में ‘प्रेम’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘राजा’, ‘औजार’, ‘मोहब्बत’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसी फिल्मों में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sirf Tum , Sanjay Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD