Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'लाल परी' टाइटल से खुश सौंदर्या शर्मा, मलाइका की 'मुन्नी बदनाम' से तुलना पर रखी अपनी राय

Soundarya Sharma, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Housefull 5
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 17:29 IST

मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म के एक गाने में उनके प्रदर्शन को लेकर फैंस ने उन्हें 'लाल परी' का खिताब दिया, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सौंदर्या ने इस टाइटल को सम्मान करार दिया। साथ ही मलाइका अरोड़ा और कैटरीना कैफ से तुलना करने पर भी अपनी राय पेश की। 

आईएएनएस से खास बातचीत में सौंदर्या ने बताया कि 'लाल परी' का खिताब उनके लिए क्या मायने रखता है। साथ ही, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया। सौंदर्या ने कहा, "जब कहीं से कोई अचानक कहता है, 'अरे देखो, लाल परी सौंदर्या', तो यह सुनकर अच्छा लगता है।" इस टाइटल ने मुझे नई पहचान दी है। इससे ऐसा लगता है जैसे लोग मेरे काम को सच में पसंद कर रहे हैं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं।"

सवाल में जब उनके 'लाल परी' टाइटल की तुलना मलाइका अरोड़ा की 'मुन्नी बदनाम' और कैटरीना कैफ की 'शीला की जवानी' से की गई, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "आप जिन दो कलाकारों की बात कर रहे हैं, वे मेरी सीनियर्स हैं। उनसे मेरी तुलना होना बहुत बड़ी बात है। लेकिन मेरा सफर तो अभी शुरू ही हुआ है। मैं और ज्यादा अच्छा काम करना चाहती हूं, ताकि लोगों से मुझे ऐसे ही ढेर सारा प्यार मिलता रहे।"

सौंदर्या शर्मा ने कहा, "मेरी मां माधुरी मैम को बहुत पसंद करती हैं और मैं खुद भी उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे श्रीदेवी मैम, वैजयंतीमाला और मधुबाला भी बहुत पसंद हैं। ये सभी मेरे लिए प्रेरणादायक हैं। वे सब स्क्रीन पर दमदार अभिनय करती थीं और हर किरदार को बहुत खूबसूरती से निभाती थीं।"'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 

इसमें कई जाने-माने सितारे हैं। इनमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कलाकारों की धमाकेदार टीम है। 'हाउसफुल 5' को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

 

Tags: Soundarya Sharma , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Housefull 5

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD